Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

राज्य आवास संघ के शीघ्र होंगे चुनाव

सहकारिता मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में मध्यप्रदेश में सहकारिता आंदोलन को बहुत क्षति पहुँची है। उन्होंने कहा कि आगामी एक-डेढ़ वर्ष में सहकारिता आंदोलन को तेज किया जाएगा। डॉ. सिंह ने कहा कि राज्य सहकारी आवास संघ के चुनाव भी शीघ्र कराये जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सहकारी आवास संघ के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा ने की।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र लांच किया जाएगा शक्ति एलर्ट एप

जनसम्पर्क तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिये शीघ्र ही ‘शक्ति एलर्ट” एप लांच किया जाएगा। यह एप विकसित देशों में अपनाई जा रही एडवांस टेक्नालॉजी से लैस रहेगा। श्री शर्मा आज मंत्रालय में आयोजित महिला आत्म-रक्षा प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे।

पर्यटन की संभावनाओं से रोजगार को जोड़ा जाएगा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि प्रदेश में उपलब्ध पर्यटन की असीम संभावनाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होने कहा कि हम ऐसी रणनीति बना रहे हैं, जिससे पर्यटन स्थल राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आकर्षण के  केन्द्र बनें और लोगों को व्यापक पैमाने पर रोजगार उपलब्ध हो।

सोच में परिवर्तन लायें, मप्र की प्रोफाइल बदलें

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज यहाँ मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नए वर्ष की पहली बैठक में नव-वर्ष की बधाई देते हुए सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार अब एक साल पुरानी हो गई है। प्रशासनिक तंत्र को सरकार की सोच स्पष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी ने सरकार को आजमा लिया है। उन्होंने कहा कि हर सरकार और मुख्यमंत्री की अपनी दृष्टि और कार्यशैली होती है और प्रशासन तंत्र के भी अपने तौर-तरीके होते हैं। 

महाआर्यमन ने ख़रीदी 75 लाख की दो एसयूवी

ग्वालियर व्यापार मेले में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र महाआर्यमन सिंधिया ने ऑटो सेक्टर का शुभारंभ कर करीब 75 लाख कीमत के दो वाहन खरीदे है।

दिल्ली-पुणे में IT का 25 जगह छापा

आयकर विभाग ने दिल्ली- एनसीआर और पुणे में 25 जगहों पर छापेमारी की। अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले के सिलसिले में सुशील मोहन गुप्ता और पुणे स्थित उद्योगपति दिनेश मुनोत की संपत्तियों पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की जा रही है।

24 घंटों में भारी से अति भारी बारिश

मौसम विभाग ने राज्य के 35 जिलों भोपाल, इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, नीमच, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, गुना, अशोक नगर, होशंगाबाद, हरदा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, अनूपपुर, डिंडोरी और जबलपुर में आरेंज अलर्ट जारी किया है.

श्रीराम कथा की तैयारियाँ समय पर पूरी करें : मंत्री

आध्यात्म मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने निर्देश दिये हैं कि गुफा मंदिर में 6 जनवरी से प्रारंभ हो रहे श्रीराम कथा महोत्सव की सभी तैयारियाँ समय पर पूरी करें। उन्होंने कहा कि दो दिन में लालघाटी से गुफा मंदिर को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत करायें। मंदिर परिसर में साफ-सफाई और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

किसानों के लिये यूरिया गोदाम से सीधे सहकारी संस्थाओं में पहुँचायें : मंत्री

सहकारिता मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा है कि खाद गोदाम से सीधे सहकारी समितियों को भिजवाई जाए। इससे समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इफको द्वारा किसानों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विपणन सहकारी समिति में योजनाओं की जानकारी आवश्यक रूप से प्रदर्शित की जाए।

संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का जगद्गुरू शंकराचार्य ने किया शुभारंभ

जगद्गुरू शंकराचार्य श्री स्वरूपानंद जी महाराज ने सिन्धु भवन में शिक्षा विभाग के महर्षि पतंजलि संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी एवं जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा भी उपस्थित थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today