Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

दो साल के पोते ओर जमाई सहित तीन लोगों की मौत

महूँ में पातालपानी रोड पर पुनीत अग्रवाल के परिवार में बड़ा हादसा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फार्म हाउस में लगी लिफ़्ट ही पलट गई जिसके कारण छह से सात लोग पक्की ज़मीन पर नीचे गिरे।

ओरछा को बनाएंगे विकसित पर्यटन केन्द्र : मंत्री राठौर

वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल ओरछा में करीब 7 करोड़ लागत के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि ओरछा को विकसित पर्यटन केन्द्र बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना में किसान के खाते में पहुँचेगी अंतर की राशि

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना में वर्ष 2019-20 में प्याज उत्पादक किसानों को मंडी के क्रय मूल्य और समर्थन मूल्य के अंतर की राशि का भुगतान करने के लिये 20 जिलों को उनकी मांग के अनुरूप 116 करोड़ रूपये की राशि जारी कर दी है। योजना में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत प्याज उत्पादक किसानों के बैंक खातों में प्याज विक्रय करने पर मूल्य के अंतर की राशि सीधे ट्रांसफर की जायेगी।

रीवा में एक और कन्या महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी

उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने आज रीवा में शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में करीब 839 लाख लागत के छात्रावास भवन और ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। लोकार्पित छात्रावास 150 सीटर है और ऑडिटोरियम का निर्माण 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में कराया गया है।

स्टेडियम निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए : मंत्री पटवारी

खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने रीवा में जिला खेल परिसर में निर्माणाधीन स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखे जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण एजेंसी पीआईयू के अधिकारियों से निर्माण संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

लुकचुप एप डाउनलोड कर लाइक एण्ड शेयर के नाम पर 15 लाख की धोखाधडी

सायबर क्राइम ब्रान्च भोपाल की टीम द्वारा लुकचुप एप डाउनलोड कर लाइक एण्ड शेयर के नाम पर 15 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाले आरोपियो को गिरफतार किया गया है।

सी.एस.पी. बिट्टू को सीनियर राष्ट्रीय महिला कुरास में स्वर्ण

मध्य प्रदेश पुलिस एवं राज्य की जानी मानी अंतरराष्ट्रीय जूडो स्वर्ण पदक विजेता एवम् 1997 की जूडो एशियन मेडलिस्ट महिला खिलाड़ी बिट्टू शर्मा भटेले नें 9 साल बाद खेलों में वापसी की और पुणे में दिनांक 26 से 30 दिसंबर 2019 तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुरास चैम्पियनशिप के हैवी वेट में स्वर्ण पदक पर कब्जा करके अंतर राष्ट्रीय कुरास प्रतियोगिता हेतु चयनित हो गई हैं।

कांग्रेस को नही जिताने का खामियाजा भोग रहे विन्ध्य के कांग्रेसी:

प्रदेश सरकार के मंत्री जीतू पटवारी द्वारा रीवा में पार्टी कार्यकर्ता से असभ्य बर्ताव करने के बाद सतना और रीवा के प्रभारी मंत्री लखन घनघोरिया ने एक विवादस्पद बयान देते हुए विंध्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में नेताओं को नहीं जिताया, इसलिए वे खामियाजा भुगत रहे हैं।

जबलपुर में 17 करोड़ रुपए की शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त

जबलपुर में भू माफिया के विरुद्ध आज सोमवार को जिला प्रशासन , नगर निगम और पुलिस ने महाराजपुर , माढ़ोताल एवं सुहागी में सयुंक्त कार्यवाही कर करीब 17 करोड़ रुपए की शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई ।

वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम शर्मा की श्रद्धांजलि सभा आज

हिन्दी के लब्ध प्रतिष्ठ सम्पादक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के संस्थापक-महानिदेशक राधेश्याम शर्मा का 28 दिसंबर को पंचकूला (चण्डीगढ़) में दुखद निधन हो गया है।
सप्रे संग्रहालय और हिन्दी भवन की ओर से सप्रे संग्रहालय में राधेश्याम शर्मा की स्मृति में मंगलवार, 31 दिसम्बर को श्रद्धांजलि सभा अपराह्न 3.00 बजे रखी गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today