Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

संविधान दिवस पर जिला अध्यक्ष ने अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला भोपाल द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा बोर्ड आफिस चौराहा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

छायावाद में हिन्दी कविता में अनेक प्रयोग किये गये: राकेश शर्मा

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज साहित्य अकादमी द्वारा श्री राकेश शर्मा का छायावाद के सौ वर्ष पर ‘व्याख्यान’ एवं सुश्री रागिनी मख्खर, इंदौर द्वारा ‘नृत्य-नाटिका’ की प्रस्तुति दी गई | कार्यक्रम की शुरुआत श्री राकेश शर्मा के व्यख्यान से हुई जिसमे उन्होंने कहा- छायावाद में हिन्दी कविता में अनेक प्रयोग किये गये हैं।

देबस्मिता की डूडल वर्कशॉप के नाम रहा बाल साहित्य, कला और संगीत महोत्सव का चौथा दिन

देश के प्रसिद्ध पेरेंटिंग यू ट्यूब चैनल गेट सेट पेरेंट विद पल्लवी द्वारा विश्व रंग
2020 के अंतर्गत आयोजित पहले बाल साहित्य, कला और संगीत महोत्सव के चौथे देबस्मिता दास ने स्टोरीटेलिंग के नए अंदाज से सभी को अवगत कराया। उन्होंने सबसे पहले बाल महोत्सव के आयोजन के लिए गेट सेट पेरेंट और विश्वरंग का शुक्रिया अदा किया, जिसके जरिए उन्हें बच्चों से जुड़ने का मौका मिला। बहरा की कहानी के साथ उन्होंने स्टोरीटेलिंग की शुरुआत की।

संविधान दिवस पर प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों पर होंगे कार्यक्रम

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के सभी विधानसभा के सभापतियों को संबोधित करेंगे। जिला तथा बूथ केन्द्रों पर पार्टी कार्यालयों में सामूहिक रूप से पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी का उदबोधन सुनेंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा 27 नवंबर से 10 दिवसीय अभियान का शुभारंभ करेगा, जिसके अंतर्गत कार्यकर्ता जन-जन तक संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का संदेश पहुंचायेंगे।

प्रदेश भर में निकले मशाल जुलूस

26 नवंबर को पूरे मध्यप्रदेश में राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के आह्वान को सफल करने की तैयारी ज़ोरों पर है। मोदी सरकार की जन विरोधी, श्रमिक-कर्मचारी विरोधी और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ यह हड़ताल श्रम कानूनों को बदल श्रमिक विरोधी संहिताएँ लाने, अंधाधुंध निजीकरण और पूँजीपतियों के हाथ सब कुछ सौंपने के खिलाफ हो रही है। साथ ही इस हड़ताल के जरिये कृषि क़ानूनों में किसान विरोधी बदलाव का भी विरोध शामिल है।

मालिनी का लोक परम्परा में स्त्री सर्जनात्मकता एकाग्र ‘उद्बोधन’ व ‘गायन’ की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज संस्कृति संचालनालय द्वारा सुश्री मालिनी अवस्थी, लखनऊ का लोक परम्परा में स्त्री सर्जनात्मकता एकाग्र ‘उद्बोधन’ एवं ‘गायन’ की प्रस्तुति दी गई |    

पीठासीन अधिकारी सम्मेलन, केवड़िया, गुजरात में

80 वाँ अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन, केवड़िया, गुजरात में भारत के मा. राष्ट्रपति, सभापति मा.वेंकैया नायडू, मा.लोकसभा अध्यक्ष सहित मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा एवं प्रमुख सचिव श्री ए. पी. सिंह सहित विधान मंडलों के अध्यक्ष एवं सभापति सम्मिलित हुए । उल्लेखनीय है यह दो  दिवस का कार्यक्रम 26 नवंबर तक है ।

42 वाँ उप पुलिस अधीक्षक बैच के प्रशिक्षुओं द्वारा विधानसभा भ्रमण

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत 42 वाँ उप पुलिस अधीक्षक बैच के 22 प्रशिक्षुओं द्वारा आज 24 नवंबर 2020 को विधानसभा भ्रमण किया गया. विधानसभा कार्यवाही संचालन तथा विधानसभा सुरक्षा के संबंध में संचालक सुरक्षा द्वारा जानकारी दी गई । 

अमजद लाला ने टीआई पर गोली चलाई

मालवा के मंदसौर के सीतामऊ क्षेत्र स्थित ग्राम बेलारा में रहने वाले कुख्यात इनामी बदमाश अमजद लाला ने पुलिस पर हमला बोला। लाला ने उनकी गिरफ्तारी करने पहुंचे पुलिस दल में शामिल टीआई अमित सोनी पर गोली चलाई जिससे वे बाल बाल बच गए। लाला इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मंदसौर के एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने आसपास के थानों की पुलिस को घटनास्थल पर भेजा और अमजद लाला के ठिकानों की घेराबंदी कराई।

इंदौर प्रेस कॉम्पलेक्स में पांच भूखंड का कब्जा आईडीए ने फिर लिया

इंदौर के प्रेस कॉम्पलेक्स में 114 करोड़ रुपए कीमत के पांच भूखंडों का कब्जा इंदौर विकास प्राधिकरण ने पुनः अपने पास ले लिया है। इन भूखंड को यूएनआई, मालव समाचार, दैनिक नवीन, बिंदास न्यूज पेपर और राजीव टाइम्स को आवंटित किया गया था। इन भूखंडधारियों को सक्षम प्राधिकरी ने नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया था लेकिन पांच में से चार भूखंडधारी ही उपस्थित हुई, इसके बाद सक्षम प्राधिकारी ने आदेश जारी किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today