Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
संविधान दिवस पर प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों पर होंगे कार्यक्रम

संविधान दिवस पर प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों पर होंगे कार्यक्रम

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के सभी विधानसभा के सभापतियों को संबोधित करेंगे। जिला तथा बूथ केन्द्रों पर पार्टी कार्यालयों में सामूहिक रूप से पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी का उदबोधन सुनेंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा 27 नवंबर से 10 दिवसीय अभियान का शुभारंभ करेगा, जिसके अंतर्गत कार्यकर्ता जन-जन तक संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का संदेश पहुंचायेंगे।

                भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो ने बताया कि 26 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उदबोधन के पूर्व प्रातः 11.30 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा एवं अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसके पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 12.30 बजे देश की सभी विधानसभाओं के सभापतियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। जिला एवं बूथ केंद्रों पर पार्टी कार्यकर्ता टेलीविजन, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुनेंगे। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर से बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर तक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उनके संदेश को आमजन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान मोर्चा कार्यकर्ता संविधान द्वारा दिए गए नागरिकों के कर्तव्यों एवं मौलिक अधिकारों की प्रति वितरित कर आमजन को जानकारी देंगे एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा के संदेश को बूथ स्तर तक पहुंचायेंगे। उन्होंने बताया कि मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी अभियान को गति देंगे।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होंगे बुद्धिजीवी सम्मेलन

                27 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच प्रत्येक जिले में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनमें संविधान विशेषज्ञों का उदबोधन होगा। अनूसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो संविधान दिवस पर महू में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today