Category Archives: देश

सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा तथा उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने ज्ञान गंगा इंटरनेशनल अकादमी में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के साथ खाड़ी देश कतर, ओमान, कुवैत, बहरीन तथा साऊदी अरब के लगभग 1900 छात्र-छात्राएँ भाग ले रहे हैं।

डिजिटल मीडिया के विकास ने समाज को काफी सहूलियतें दी: शर्मा

जनसम्‍पर्क तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय संचार एवं पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “डिजिटल कम्युनिकेशन: ए चैलेंज फॉर डेवलपिंग नेशन्स” विषयक  अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शोधार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये।

गुरु नानक देव जी ने भारत को जागृत किया- कमल नाथ

गुरु नानक देव जी मानवता में विश्वास रखने वालों और नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में समर्पित लोगों के लिए अनन्य प्रेरणा-स्रोत  रहे हैं। हम इस महान संत की 550 वीं जयंती मनाते हुए आध्यात्मिक रूप से स्वयं को धन्य समझते हैं। 

कम्प्यूटराईजेशन करें विश्वविद्यालय: टंडन

राज्यपाल लालजी टंडन ने विश्वविद्यालयों में कम्प्यूटराईजेशन के कार्य को व्यापक स्तर पर कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि डिजिटलाईजेशन समय की जरूरत है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आधार है। यदि समय रहते विश्वविद्यालयों ने इस दिशा में प्रयास नहीं किये, तो भविष्य में दिक्कतें आएंगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित शिक्षा नीति में कम्प्यूटरीकरण आवश्यक होगा।

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जयपुर के प्रवास के दौरान वहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना और विकास कार्यक्रमों के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी।

रायपुर: अवैध रूप से स्मार्ट फोन टेप करने की होगी जांच

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कुछ व्यक्तियों के स्मार्ट फोन काल को अवैध रूप से टेप किए जाने की जानकारी को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट फोन टेप करने संबंधी शिकायतों को नागरिकों की स्वतंत्रता के हनन से जुड़ा प्रश्न बताया है।

विधायक पति के अभद्र व्यवहार के बाद एसडीएम हटाए गए

कांग्रेस विधायक भाण्डेर के पति संतराम सिरोनिया और दतिया एसडीएम जेपी गुप्ता के बीच हुए विवाद के बाद रविवार को एसडीएम गुप्ता को सरकार ने दतिया से चलता कर दिया और निवाड़ी भेज दिया। बताया जाता है कि विधायक भाण्डेर रक्षा सिरोनिया के पति संतराम सिरोनिया अवैध खनन लिप्त टेक्टर छुड़ाने गए थे और एसडीएम कार्यालय में उनका एसडीएम गुप्ता से विवाद हो गया था।

तकनीकी में हिंदी के उपयोग की कामयाबी तब होगी जब दादी गूगल से पूछेगी काय गूगल टेम का हो गओ

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी भोपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी की सेवा और प्रचार-प्रसार के लिए पूरे विश्व में कार्य कर रहे अप्रवासी भारतीय साहित्यकारों के विश्व रंग आयोजन में रविवार को कई तकनीकी जानकारों व साहित्यकारों ने संबोधन किया और उनका सम्मान किया गया। अमेरिका से एक कंप्यूटर कंपनी में काम करने वाले मनीष गुप्ता ने कहा कि तकनीकी में हिंदी का उपयोग तब कामयाब माना जाएगा जब कटनी में बैठी कोई दादी गूगल से पूछेगी क्या गूगल टेम का हो गओ।

बुंदेली गायन-असमिया लोक समूह नृत्य से उत्तराधिकार श्रृंखला में रौनक

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गायन, वादन एवं नृत्य गतिविधियों पर केंद्रित श्रृंखला ‘उत्तराधिकार’ में आज ‘बुंदेली गायन’, ‘कथक नृत्य ‘ एवं ‘असमिया लोक समूह नृत्य’ की प्रस्तुतियाँ संग्रहालय सभागार में हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत राज कुमार सिंह ठाकुर(सागर) ने अपने साथी कलाकारों के साथ ‘बुंदेली गायन’ से की। कलाकारों ने गायन की शुरुआत ‘मोरो सोचत मन पछताय’ गीत प्रस्तुत कर की।

अभा 150 वी गांधी जयंती महिला हॉकी प्रतियोगिता 2019 भिलाई को खिताब

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील ने आरिफ अकील फैंस क्लब के तत्वावधान  में आयोजित महिला हॉकी प्रतियोगिता के विजेता टीम भिलाई को 15 हजार एवं ट्राफी दी। उप विजेता को 10 हजार, ट्राफी और थर्ड पोजीशन टीम को 5 हजार रूपये और ट्राफी दी गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today