Category Archives: देश

रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्राथमिकता दें जन-शिक्षण संस्थान: राजपूत

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा है कि जन-शिक्षण संस्थान प्रशिक्षणार्थियों को ज्यादा से ज्यादा रोजगारमूलक प्रशिक्षण देने की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें।

रायपुर: मुख्यमंत्री ईद-मिलादुन्नबी कार्यक्रम में शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां रायपुर के शहीद स्मारक में आयोजित ईद-मिलादुन्नबी समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मुस्लिम भाईयों सहित सभी नागरिकों को ईद-मिलादुन्नबी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समाज के मेघावी स्कूली बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। मदरसा और स्कूल के बच्चों ने अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

रायपुर: बाजारों में रौनक किसानों की सम्पन्नता से

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जहां किसान आर्थिक रूप से सशक्त और सम्पन्न होंगे वहां बाजारों में भी रौनक देखने को मिलती है। मुख्यमंत्री आज शाम यहां राजधानी रायपुर के रजबंधा मैदान स्थित दैनिक नवभारत समाचार पत्र के कार्यालय में पहुंचकर वहां के सम्पादकीय एवं समाचार प्रभाग के प्रतिनिधियों से मिले और समसायिक विषयों पर चर्चा की।

लक्ष्मण सिंह ने सीएम को मजबूत सीएम बनने की सलाह दी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को सलाह दी है कि वे मजबूत सीएम बने। उन्होंने कहा कि अभी वे मजबूर सीएम जैसे सरकार चला रहे हैं। मजबूत सीएम बनकर सरकार चलाने पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, स्कूल-कॉलेजों की व्यवस्थाएं सुधरेंगी।

मुख्यमंत्री से मिली इण्डोनेशिया में भाग लेने वाली अण्डर-18 बॉयज फुटबॉल में टीम

मुख्यमंत्री कमल नाथ से इण्डोनेशिया में आयोजित एशियन अण्डर-18 बॉयज फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही टीम ने आज मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। कमल नाथ ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए अपेक्षा की कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्यप्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे। इस मौके पर जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा उपस्थित थे।

इज्तिमा में उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ करने के निर्देश

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील ने आज  इज्तिमा स्थल पहुंचकर इज्तिमा की तमाम व्यवस्थाओं की समीक्षा की। श्री अकील ने शेष कामों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और नागरिकों से व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव भी मांगे। श्री अकील ने कहा कि इज्तिमा में उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ की जाएँ।

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने हमीदिया गुरूद्वारा पहुँचकर मत्था टेका

मुख्यमंत्री कमलनाथ आज श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर हमीदिया रोड स्थित नानकसर गुरुद्वारा पहुंचे। श्री कमल नाथ ने पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और देश तथा प्रदेश की समृद्धि एवं सर्वधर्म समभाव की अरदास की।

बिलासपुर में आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री

श्री गुरूनानक देव जी ने ऊंच-नीच, छुआछूत, भेदभाव और जातिवाद से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया है, उसे अमल में लायें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर के गुरूनानक स्कूल परिसर में श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

पटेल जयंती और कुर्मी महाधिवेशन में शामिल हुये मुख्यमंत्री

सरदार वल्लभ भाई पटेल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान वकील, राजनेता और संगठक थे। देश के एकीकरण में उनका बहुत बड़ा योगदान था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के रतनपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह और कुर्मी महाधिवेशन मंे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह उद्गार व्यक्त किया।

उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करना प्राथमिकता

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा है कि आम विद्युत उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो, यह हमारी पहली प्राथमिकता है। आम उपभोक्ता को नियमित विद्युत प्रदाय करना हमारी जवाबदारी है। विद्युत संबंधी कोई भी शिकायत हो, तो आम उपभोक्ता टेलीफोन नम्बर 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं। उनकी शिकायतों का तत्परता के साथ निराकरण किया जायेगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today