Category Archives: देश

रायपुर: आदिवासियों के कल्याण के लिए सदैव याद किए जाएंगे बिरसा मुण्डा

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज कांकेर जिले के ग्राम जैसाकर्रा चारामा में आयोजित बिरसा मुण्डा जयंती मंे शामिल हुई। उन्होंने विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी ने समाज के लिए पहली लड़ाई लड़ी तो वे बिरसा मुण्डा हैं। उन्होंने आदिवासी समाज को एक नई दिशा देने का काम किया, साथ ही देश की आजादी में भी अपना योगदान दिया, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार एनएमडीसी की माईनिंग लीज बढ़ाएगी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एन. बैजेन्द्र कुमार से मुलाकात के दौरान कहा कि एनएमडीसी की माईनिंग लीज जो 30 मार्च 2020 को समाप्त हो रही है उसे राज्य सरकार आगे बढ़ाएगी। 

निजी भूमि पर भी बाँस उत्पादन की योजना

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज मंत्रालय में बांस मिशन की बैठक में कहा है कि बाँस प्रदेश में रोजगार और आय का साधन बने। इस दिशा में विशेष प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए वन और ग्रामीण क्षेत्रों में बाँस रोपण के साथ ही निजी भूमि पर भी बाँस उत्पादन की योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में वन मंत्री उमंग सिंघार तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल उपस्थित थे।

नेहरू जी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पाँजलि

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती पर रोशनपुरा स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री कमल नाथ इस मौके पर एकत्रित स्कूली बच्चों से भी मिले।

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय कृषि और खाद्य मंत्री से की मुलाकात

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री राम विलास पासवान से मुलाकात की। इस दौरान श्री बघेल ने राज्य के किसानों के हित में सेन्ट्रल पूल में चावल उपार्जन की अनुमति दिए जाने का आग्रह किया।

रायपुर: भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहे 39वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में छत्तीसगढ़ पवेलियन का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज उद्घाटन किया। 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में करतारपुर साहिब शामिल

राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की सूची में करतारपुर साहिब (पाकिस्तान) को शामिल किया गया है। अध्यात्म विभाग द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम 2012 में संशोधन कर वर्तमान तीर्थ-स्थलों की सूची में करतारपुर साहिब को जोड़ने संबंधी आदेश आज जारी किये गये।

राशन वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं : मंत्री तोमर

खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए ‘एम. राशन मित्र’ एप लागू किया गया है। उन्होंने खाद्य विभाग के मैदानी अमले को निर्देश दिये है कि आम लोगों को एप के विषय में बतलाएं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों को कम नाप-तौल करने वालों के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान चलाने तथा उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त कराने के निर्देश दिये।

डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए जन-जागरुकता अभियान: सिलावट

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम तथा इससे बचाव के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए जन-जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। श्री सिलावट ने भोपाल के डेंगू और मलेरिया से प्रभावित 22 क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे कार्य में तेजी लाने के लिये कहा है।

पटवारी द्वारा भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले क्रिकेट टेस्ट मैच की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें, ताकि मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today