Category Archives: देश

महीनेभर तक सरकार की सालभर के काम गिनाएगी कांग्रेस

मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन से एक महीने तक मप्र कांग्रेस कमेटी अपनी प्रदेश सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएगी। इसके लिए प्रदेश भर में मंत्री, विधायकों और कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा मीडिया के माध्यम तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे।

कोरिया ने छत्तीसगढ़ के हैण्डलूम उत्पाद को खरीदने में दिखाई रूचि

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में कोरिया के व्यापारिक दल ने छत्तीसगढ़ के हैण्डलूम विशेषकर कोसा के लिये व्यापारिक समझौता करने की सहमति दी है।

रायपुर: स्वास्थ्य सेवा के लिए छत्तीसगढ़ को मिला प्रथम स्थान

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में चल रहे छठवें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों में अच्छे और अनुकरणीय व्यवहार एवं नवाचारों के लिए वर्ष 2018-19 में उच्च फोकस राज्यों की श्रेणी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया है।

इंदौर से ब्लैकमेलिंग करने आये 5 फर्जी पत्रकार पकड़े

ग्वालियर में एक कारोबारी सूरज पुत्र रामदास कौशल निवासी मुरार को ब्लैकमेल करने वाले 5 युवकों को महाराजपुरा पुलिस ने डीडी नगर गेट नंबर 2 से पकड़ा है। पकड़े गए युवको में से 4 इंदौर, एक बुजुर्ग रोड डबरा ग्वालियर का है।

स्मार्ट सिटी के टेंडर गड़बड़ी शिकायत जांच में ईओडब्ल्यू ने जप्त किया रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश में बनाई जा रहीं स्मार्ट सिटी के टेंडर में गड़बड़ी को लेकर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) द्वारा भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट कार्यालय से दस्तावेज जप्त किए हैं। ईओडब्ल्यू द्वारा शुक्रवार दोपहर में जब स्मार्ट सिटी के दफ्तर पर कार्रवाई की गई तो करीब आधा घंटे तक टीम को कोई तवज्जो नहीं दी गई। टीम द्वारा अधिकारियों से शिकायत करने पर दस्तावेजों को उपलब्ध कराया गया।

नए निवेश से प्रदेश में होगा बदलाव: कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि नए निवेश से प्रदेश में बदलाव आएगा। हम युवाओं को मनपसंद रोजगार के अवसर देंगे। समृद्ध मध्यप्रदेश का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी प्रदेश की जनता के साथ धोखा है। स्वस्थ्य मध्यप्रदेश बने, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

आवश्यकतानुसार अपनी खेल नीति बनाने की स्वतंत्रता दी जाए

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि राज्यों को उनकी अपनी आवश्यकतानुसार नीति बनाये जाने की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा खेल अधोसंरचना के लिए राज्यों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता के मापदंड भी सब के लिये एक जैसे नहीं होने चाहिए।

ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिग सुविधाओं-वित्तीय साक्षरता के विस्तार की आवश्यकता

मुख्य सचिव एस.आर. मोहन्ती ने कहा है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिग सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता है। किसी भी बैंक द्वारा कोई भी शाखा बंद करने से पूर्व राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति से आवश्यक रूप से अनुमोदन प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित लीड बैंक के राज्य प्रमुख, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति तथा आयुक्त संस्थागत वित्त द्वारा समन्वित रूप से ऐसे मामलों में औचित्य की समीक्षा की जाएगी।

बिरसा मुण्डा कम उम्र में सद्कर्मों से भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गए

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि आदिवासी नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बिरसा मुंडा संघर्ष, कुर्बानी और त्याग के प्रतीक थे। वे कम उम्र में ही अपने सद्कर्मों से भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गए।

राज्यपाल द्वारा पासपोर्ट कार्यालय की वार्षिक पत्रिका का लोकार्पण

राज्यपाललालजी टंडन ने भोपाल स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की राजभाषा पत्रिका ‘क्षितिज’ के प्रथम वार्षिक अंक का आज राजभवन में लोकार्पण किया। इस मौके पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्रीमती रश्मि बघेल ने बताया कि हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये पत्रिका का प्रकाशन प्रारम्भ किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today