Category Archives: देश

आदिवासी समुदाय पर्यावरण संरक्षण की सीख देता हैः मरकाम

आदिम-जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम आज भोपाल स्थित इंदिरा गाँधी मानव संग्रहालय में आदिवासी भाषा, संस्कृति और समग्र विकास पर केन्द्रित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र में शामिल हुए।

रायपुर: प्रदेश में धान की अवैध खरीदी-बिक्री, परिवहन पर लगातार निगरानी

राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में धान की अवैध खरीदी-बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक जिले में बिचौलियों तथा कोचियों द्वारा धान की खरीदी और परिवहन को रोकने के लिए उड़न दस्ता टीम गठित कर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

रायपुर: धान से बने एथेनॉल का विक्रय मूल्य शीरा, शक्कर से उत्पादित एथेनॉल मूल्य के होगा समतुल्य

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं स्टील मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनके निवास पर मुलाकात कर उनसे छत्तीसगढ़ शासन के बायोफ्यूल के क्षेत्र में निवेश प्रोत्साहन नीति को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग का आग्रह किया है।

भाजपा के पूर्व विधायक भिंड ने शराब के नशे में उत्पात मचाया


भाजपा के पूर्व विधायक भिंड ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि पूर्व विधायक ने सीट को लेकर एक यात्री के साथ जमकर मारपीट भी की जिससे ट्रेन के कोच में हंगामा मच गया। पीड़ित जब ट्रेन आगे आकर लेटा तब झांसी जीआरपी ने आरोपी पूर्व विधायक को ट्रेन से उतारा।

2019 को आदिवासी भाषा वर्ष घोषित

भोपाल के इंदिरा गाँधी मानव संग्रहालय में आदिवासी भाषा, संस्कृति और समग्र विकास पर केन्द्रित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन आज आदिवासी वर्ग से जुड़े मुद्दों पर विषय-विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया।

शिखर सम्मानों का अलंकरण समारोह 18 नवम्बर को

मध्यप्रदेश सरकार के शिखर सम्मानों का अलंकरण समारोह 18 नवम्बर को शाम 6:30 बजे बहिरंग, भारत भवन में होगा।  संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष  मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ सम्मानों के लिए चयनित प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं कलाकारों को प्रतिष्ठा सम्मानों से अलंकृत करेंगी।

भोपाल को देश की बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड

भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड को देश के बेस्ट स्मार्ट सिटी अवार्ड से नवाजा गया है इसके साथ ही भोपाल स्मार्ट सिटी को बेस्ट स्ट्रीट लाइट और बेस्ट स्टार्टअप इनीशिएट के लिए भी अवार्ड मिला है

इज्तिमा स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने इसी महीने होने वाले इज्तिमा की तैयारियों का आज इज्तिमा  स्थल ईटखेड़ी   पहुँचकर निरीक्षण किया। शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि  रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से ईंटखेड़ी इज्तिमा स्थल आने-जाने की लोकल परिवहन व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग और सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित  किये जाएं। श्रद्धालुओं के  ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी समय पर पूरा कराया जाए।

गांधी के हत्यारे का बलिदान दिवस मनाने पर मुख्यमंत्री ने जतायी नाराज़गी

ग्वालियर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे का बलिदान दिवस मनाने जाने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जतायी थी कड़ी नाराज़गी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश देकर कार्यक्रम करने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये थे।

समय की मांग के अनुसार शिक्षा के स्तर में सुधार जरूरी: राज्यपाल

राज्यपाल लाल जी टंडन ने आज शहडोल में पंडित एस.एन. शुक्ला विश्वविद्यालय का लोकार्पण करते हुए कहा कि समय की मांग के अनुसार विश्वविद्यालयों में नये पाठ्यक्रम और शिक्षा के स्तर में सुधार के लिये निरंतर प्रयास किये जायें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का संचालन सरकार के अनुदान पर ही नहीं, रूसा तथा समाज के सहयोग होना चाहिए। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से कहा कि नेक ग्रेडिंग में सफल होने के लिये अभी से तैयारी शुरू करें।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today