Category Archives: देश

150 आदिवासी विद्यार्थियों को विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति और कोचिंग

इस वर्ष प्रदेश के 150 आदिवासी विद्यार्थी विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना और अखिल भारतीय सेवाओं की परीक्षा के लिये कोचिंग सुविधा योजना से लाभान्वित किये जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों में से 50 विद्यार्थियों को विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। शेष 100 विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं की कोचिंग सुविधा से लाभान्वित किया जाएगा।

पिछड़ा वर्ग के सर्वागींण विकास के लिये मप्र सरकार वचनबद्ध

कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने बेंगलुरू में अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि मध्यप्रदेश में राज्य सरकार पिछड़े वर्ग के सर्वागींण विकास के लिये वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया गया है।

शूटिंग अकादमी के ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने भारत को दिलाया ओलम्पिक कोटा

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के प्रतिभावान रायफल खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह  चौहान ने दोहा में 3 से 14 नवम्बर तक आयोजित 14वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदकों के साथ भारत को टोक्यो ओलम्पिक-2020 का कोटा दिलाया। 

युवाओं में लोकप्रिय पटवारी फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवार्ड से अलंकृत

प्रदेश के उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी को केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवार्ड से अलंकृत किया।

रायपुर: सरकार के फैसले और निर्णयों पर जनता ने लगायी मुहर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपनी मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी में प्रदेशवासियों से चर्चा करते हुए कहा कि साइंस कालेज मैदान में राज्योत्सव के दौरान उमड़े विशाल जनसमूह ने सरकार के हर फैसले पर अपनी मुहर लगा दी। राज्योत्सव में छत्तीसगढ़िया कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया कि उनके कार्यक्रम किसी सेलीब्रिटी के मोहताज नहीं है। हमने जनकवि डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा रचित ’अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार’ गीत को राज्य गीत के रूप में गौरव दिया है। यह गीत छत्तीसगढ़ महातारी की महिमा का समग्र रूप से बखान करता है।

रायपुर: किसानों से हर हाल में 2500 रूपए क्विंटल से खरीदा जायेगा धान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार जिले के ग्राम बिटकुली में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में अपना यह वायदा फिर दोहराया कि किसानों का धान हर हाल में 2500 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जायेगा। इसके लिए कोई हमें सहयोग करें अथवा ना करें लेकिन हम किसानों से किया हुआ वायदा जरूर निभायेंगे।

30 नवम्बर तक धारा 144, धरना-प्रदर्शन रैली अनुमतियां निरस्त

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तरूण पिथोड़े के निर्देशानुसार भोपाल जिले में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी और जिले के अनुविभागीय अधिकारी ने अपने क्षेत्र की जारी की गई धरना, प्रदर्शन, रैली, जलसा, जुलूस, चल समारोह आदि कार्यक्रमों की जारी अनुमतियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया है ।

अयोध्या मामले में शनिवार को फैसला, मप्र में स्कूलों की छुट्टी

अयोध्या के राम मंदिर विवादित स्थल को लेकर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला सुनाई जाने की संभावना है। इससे देशभर में तनाव के हालात बन रहे हैं। सभी के सुझावों के बाद मध्यप्रदेश में किसी भी परिस्थिति से निपटने की तैयारी बताई जा रही है। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई से लेकर संंवेदनशील केंद्रों को रद्दी वाले को दे सकते हैं।

फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री जीतू पटवारी को सम्मान-2019

उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी को 9 नवम्बर को नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री सम्मान प्रदान करेंगे। सम्मान समारोह विज्ञान भवन में दोपहर 12.30 बजे होगा।

मंडला में 7 नवम्बर से चल रहा है नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

विधानसभा अध्यक्ष श्री एन.पी. प्रजापति और स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज मंडला में स्वास्थ्य शिविर में पहुँचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में इलाज कराने आये लोगों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today