विधायक पति के अभद्र व्यवहार के बाद एसडीएम हटाए गए

कांग्रेस विधायक भाण्डेर के पति संतराम सिरोनिया और दतिया एसडीएम जेपी गुप्ता के बीच हुए विवाद के बाद रविवार को एसडीएम गुप्ता को सरकार ने दतिया से चलता कर दिया और निवाड़ी भेज दिया। बताया जाता है कि विधायक भाण्डेर रक्षा सिरोनिया के पति संतराम सिरोनिया अवैध खनन लिप्त टेक्टर छुड़ाने गए थे और एसडीएम कार्यालय में उनका एसडीएम गुप्ता से विवाद हो गया था।

इसमें रक्षा सिरोनिया के पति ने एसडीएम गुप्ता का मोबाइल तक छीन लिया था। बाद में इस मामले में एसडीएम ने थाना बड़ौनी में विधायक पति के खिलाफ आपराधिक मामला पंजीबद्ध करवाया। वहीं विधायक रक्षा सिरोनिया ने थाना सिटी कोतवाली में एसडीएम के खिलाफ जातिगत अपमान करने व धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today