Category Archives: देश

7-7 साल की सजा

व्यापमं घोटाले में सीबीआई द्वारा 2013 पुलिस आरक्षण भर्ती घोटाले में जो जांच की गई थी। उसमें भोपाल अदालत को साथ लेकर आई। जिन 30 आरोपियों को सात-सात साल की सजा दी है आरोपियों को 7-7 साल की सजा की सुनाई है।

25 हजार की रिश्वत लेते ट्राईबल DEO गिरफ्तार

लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना द्वारा आदिमजाति, अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में जिला संयोजक साबित खान को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया।

मानसरोवर आयुर्वेदिक डेंटल कॉलेज में रैगिंग

भोपाल के निजी मानसरोवर आयुर्वेदिक डेंटल कॉलेज में सोमवार को रैगिंग का मामला सामने आया। इसमें सीनियर छात्रों ने जूनियरों की रैगिंग के तौर पर पिटाई की। इसमें कुछ जूनियर्स को सिर, हाथ-पैर और अंदरुनी चोटें भी आईं।

तब्लीगी इज़्तिमा का समापन

तब्लीगी इज्तिमा का सोमवार को सामूहिक दुआ के साथ समापन हो गया। इज्तिमा चार दिन चला जिसमें देशभर के तमाम राज्यों के साथ विदेशों से भी लोग शरीक हुए।

प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रत्येक जिले में बड़ी स्क्रीन पर होगा सीधा प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर, मंगलवार को संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक संगठनात्मक जिले में प्रधानमंत्री के इस संबोधन का बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस संबंध में पार्टी ने अपने स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं और सभी पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

एआईजीजीपीए में व्याख्यान-माला “असरदार परिवर्तन-टिकाऊ परिणाम”

नगरों में स्वच्छता का कार्य प्यार से हो, घृणा से नहीं। अधिकारी-कर्मचारी ऐसा कार्य करें कि सेवानिवृत्ति पर सिर्फ पेंशन नहीं, अच्छे कार्यों का पुण्य भी साथ रहे। वरिष्ठ लेखक सोपान जोशी ने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (एआईजीजीपीए) में व्याख्यान-माला ‘असरदार परिवर्तन-टिकाऊ परिणाम” में ‘डूबते-सूखते हमारे नगरों का भविष्य” पर विचार व्यक्त करते हुए यह बात कही।

संविधान दिवस की शपथ 26 नवम्बर को

संविधान दिवस पर 26 नवम्बर को मंत्रालय के समक्ष सरदार पटेल पार्क में शपथ दिलाई जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में मंत्रालय सहित विंध्याचल तथा सतपुड़ा भवन के अधिकारियों/कर्मचारियों को सुबह 10.40 बजे सरदार पटेल पार्क में उपस्थित रहने के संबंध में निर्देश जारी किये गए हैं।

इस अवसर पर भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन किया जाएगा।

50 लाख में होगा आरोन तालाब का सौंदर्यीकरण

नगरीय विकास एवं आवास श्री जयवर्द्धन सिंह ने गुना जिले के आरोन विकासखण्ड में विकास कार्यों और हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने आरोन में बमुरिया रोड तालाब के सौंदर्यीकरण के लिये 50 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।

जून 2020 तक बाल श्रम और बंधक श्रम से मुक्त होगा प्रदेश

श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा है कि राज्य सरकार अपने वचन पत्र के मुताबिक प्रदेश में बाल श्रम एवं बंधक श्रम की सामाजिक कुरीति समाप्त करने के वचन को पूरा करने के लिये दृढ़-संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जून 2020 तक प्रदेश को बाल श्रम और बंधक श्रम की कुरीतियों से मुक्त करवा दिया जाएगा।

राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतीक चिह्न एवं शुभांकर का अनावरण

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतीक चिह्न (लोगो) एवं शुभांकर (मेस्कॉट) का आज मंत्रालय में अनावरण किया। प्रतियोगिता 9 से 13 दिसम्बर तक भोपाल में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 16 खेल विधाओं में 23 राज्यों के लगभग पाँच हजार खिलाड़ी एवं सहयोगी अधिकारी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन और इसमें भाग ले रहे प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today