-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रत्येक जिले में बड़ी स्क्रीन पर होगा सीधा प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर, मंगलवार को संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक संगठनात्मक जिले में प्रधानमंत्री के इस संबोधन का बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस संबंध में पार्टी ने अपने स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं और सभी पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येंद्रभूषण सिंह ने प्रधानमंत्री के संबोधन के संबंध में पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन प्रातः 10.30 बजे प्रारंभ होगा। पत्र में प्रधानमंत्री के इस संबोधन का लाइव प्रसारण प्रत्येक जिला केंद्र पर बड़ी स्क्रीन लगाकर किये जाने का निर्देश दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि इस प्रसारण के दौरान पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और प्रधानमंत्री के इस संबोधन को जन-जन तक प्रसारित करेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी श्री विकास बोन्द्रिया ने दी।




Leave a Reply