Category Archives: देश

छग विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू

रायपुर में: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सदन में पहुंचे।

रायपुर: मुख्यमंत्री ने रक्त दान अभियान को सराहा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि बैंक द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर रक्त दान अभियान 06 दिसम्बर को आयोजित किया जा रहा है।

भाजपा नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। पिछले महीने ही कैलाश जोशी की तबीयत बिगड़ गई थी। कैलाश जोशी को भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

पंचायत सचिव के घर लोकायुक्त का छापा

इंदौर जिले के देपालपुर में पंचायत सचिव योगेश दुबे के घर लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस ने छापा मारा। यहां तड़के साढ़े पांच बजे लोकायुक्त पुलिस ने जिला पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की।

योगेश दुुबे ग्राम पंचायत अत्याना में पंचायत सचिव थे। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला है जिसमें जमीन-जायदाद और अन्य बेहिसाब संपत्ति की शिकायत है।

प्रहलाद लोधी के मामले में नेता प्रतिपक्ष की विधानसभा अध्य़क्ष से मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति से नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव मिलने के लिए उनके निवास पर पहुँचे। मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने बयान दिया है कि प्रहलाद लोधी के मामले में कोई संशय नही है। इतना ही कहना चाहता हूं कि कानून की दृष्टि से कोई संशय नही है जो आदेश है कि विधानसभा के सदस्य नही है।

SBI ने बना दिए एक खाते के दो मालिक

मध्यप्रदेश के भिंड में एक शख्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषण को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से लेता रहा, जिससे अब वो परेशानी में है. मामला भिंड ज़िले के आलमपुर में स्थित एसबीआई बैंक का है.

आरएसएस की बैठक हुई,जिसमें डॉ फिरोज खान के संस्कृत विद्या एवं धर्म विज्ञान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक बैठक हुई जिसमें डॉ फिरोज खान के
संस्कृत विद्या एवं धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विभाग में नियुक्ति के संदर्भ में चल रहे विवाद से सम्बंधित सभी पहलुओं पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

एशियाई सिंह प्रतिस्थापन के लिये परस्पर चर्चा करे गुजरात-मध्यप्रदेश एम्पावर्ड कमेटी

केन्द्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रदेश के वन मंत्री श्री उमंग सिंघार द्वारा देश में एशियाई सिंह के संरक्षण के लिये व्यक्त चिंता की सराहना की है।

32 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में बने स्मार्ट कक्ष

प्रदेश के 32 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में स्मार्ट कक्ष का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक स्मार्ट कक्ष में 35 कम्प्यूटर और एक मल्टी प्रिन्टर मशीन लगाने के लिये 15 लाख रूपये के मान से कुल 4 करोड़ 80 लाख रूपये की राशि मंजूर की  गई है।

दूसरे चरण में 12 लाख से अधिक किसानों का कर्ज होगा माफ

किसान-कल्याण और कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव ने बताया है कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता अन्नदाता किसान की समृद्धि है। राज्य सरकार ने अपने वचन पत्र के अनुसार जय किसान फसल ऋण माफी योजना लागू कर किसानों को ऋणमुक्त करने का अभियान चलाया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today