Category Archives: देश

राज्य सलाहकार समिति पुनर्गठित

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने गर्भधारण पूर्व और प्रसूति पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिशोध) अधिनियम के अंतर्गत राज्य सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया है। समिति में स्त्री रोग और शिशु रोग विशेषज्ञ के साथ विधि विशेषज्ञ भी शामिल किये गये हैं।

मप्र के शैक्षणिक उत्थान में सहयोग करे पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स: राज्यपाल

राज्यपाल लालजी टंडन से आज नई दिल्ली में पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि-मण्डल ने मुलाकात की। राज्‍यपाल ने प्रतिनिधि-मण्डल को मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिये तैयार किए गए रोड-मेप की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के अंतर्गत मध्यप्रदेश के शैक्षिक उत्थान में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। प्रतिनिधि-मण्डल ने राज्यपाल को हर संभव सहयोग के लिये आश्वस्त किया।

रायपुर: आदिवासी नृत्य महोत्सव से छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक धरोहरों का प्रचार-प्रसार होगा

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि प्रदेश में पहली बार आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के माध्यम सेे राज्य की परम्परागत छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक धरोहरों के अन्य राज्यों में प्रचार-प्रसार का अवसर मिलेगा।

रायपुर: लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए गठित होगाराज्य लोक कला परिषद

राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली और समृद्ध संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के लिए ’राज्य लोक कला परिषद’ के गठन का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने परिषद के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह परिषद एक स्वायत्तशासी इकाई के रूप में कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने राज्य लोक कला परिषद के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए मुख्य सचिव को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

एक दिन पूर्व इज़्तिमा स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा

जिले के प्रभारी और प्रदेश के सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गो‍विन्द सिंह ने अधिकारियों और इज़्तिमा कमेटी के पदाधिकारियों से कहा है वे ऐसी समय पूर्व व्यवस्थाएं रखें जिससे भोपाल की पहचान अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर हो । प्रभारी मंत्री डॉ. सिंह और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील आज इज़्तिमा आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे ।

दिल्ली में धरना- प्रदर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस को 40 हजार का टारगेट

पूर्व के प्रदर्शन को देखते हुए मध्यप्रदेश के प्रभारी दीपक बाबरिया ने दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस को टारगेट दिया. बाबरिया ने कहा आपको ज्यादा बड़ा टारगेट नही दे रहा हूँ आप सिर्फ 30 से 40 हजार लोग ही जुटा लेना. बाबरिया ने एक बार फिर मंत्रियो को नसियत दी कहा कार्यकर्ताओ की बात सुने. सेक्टर से लेकर ऊपर तक अच्छा काम करने वालो को सम्मानित करे. दुकान चलाने वालों को पनिशमेंट दिया जाएगा.

व्यापमं पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाला में बड़ा फैसला, 31 आरोपी को दोषी करार

भोपाल विशेष न्यायाधीश एसबी साहू ने व्यापमं की पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाला 2013 के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है| कोर्ट ने इस मामले में सभी 31 आरोपी को दोषी करार दिया है|

विधानसभा में श्रीमद्भगवद गीता पर व्याख्यान

विधानसभा भवन के मानसरोवर सभागार में “नित्य जीवन में श्रीमद्भगवद गीता का उपयोग” विषय पर राजयोगिनी बीके वीणा दीदी द्वारा व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्‍यक्ष हिना कावरे भी उपस्थि‍त थीं। अपने व्‍याख्‍यान में राजयोगिनी वीणा दीदी ने कहा कि जीवन की प्रत्येक समस्या का समाधान अध्यात्म है। श्रीमद्भगवद गीता महज एक धार्मिक ग्रन्थ नहीं अपितु सम्पूर्ण वनदर्शन
है। श्रीमद्भगवद गीता को महाभारत की धुरी निरूपित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा मन ही हमारे मोक्ष और बंधन का द्वार है। मन को परिष्कृत करने के लिए गीता का ज्ञान अवलम्बन है। गीता को आत्मसात करने से हमारा प्रत्येक कर्म पूजन बन जाता है।

खाद-बीज-कीटनाशी सघन जांच अभियान

प्रदेश में जारी खाद-बीज-कीटनाशी सघन जांच अभियान में 268 उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण कर 94 नमूने लिये गये अनियमितता के 8 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। करीब 104 पौध संरक्षण दवा विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण कर 48 नमूने लिये गये तथा 8 प्रकरणों में अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही की गई।

नि:संकोच और भयमुक्त होकर करें नागरिकों के हित में नवाचार

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि नागरिकों को कारगर व्यवस्था के साथ बेहतर सेवाएं देने के लिए नि:संकोच और भयमुक्त होकर नवाचार करें। उन्होंने कहा कि सेवाओं में नई सोच, नजरिया और दृष्टिकोण दिखना चाहिए। श्री कमल नाथ आज अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में नव-नियुक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के आधारभूत और व्यावसायिक प्रशिक्षण का शुभारंभ कर रहे थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today