Category Archives: देश

रायपुर: त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकाय के आम निर्वाचन की तैयारी शुरू

त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगर पालिकाओं के आगामी आम निर्वाचन 2019-20 की तैयारी के सम्बंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री ठाकुर राम सिंह के द्वारा आज राज्य निर्वाचन कार्यालय में सचिव स्तरीय बैठक ली गई। इस अवसर पर सचिव सामान्य प्रशासन डीडी सिंह, विशेष सचिव नगरी

रायपुर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

रायपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित हुई.

दीपक बाबरिया भोपाल पहुंचे, कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की

अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया बुधवार को भोपाल पहुंचे। वे यहां मोदी सरकार के खिलाफ प्रदेश और दिल्ली में आयोजित आंदोलन की रूपरेखा और तैयारियों के सिलसिले में आए हैं। बाबरिया इसको लेकर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक लेंगे जिसमें मंत्रियों, विधायकों, प्रदेश के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें भोपाल में मोदी सरकार के खिलाफ 25 नवंबर को आयोजित आंदोलन की तैयारियों और इसके बाद 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में प्रदेश की भागीदार को लेकर चर्चा की जाएगी। बाबरिया बुधवार को शाम को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भी पहुंचे थे और वहां उनसे कुछ कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की।

राजभवन में राज्यपाल करेंगे ऑडिटोरियम का उद्घाटन

राज्यपाल लालजी टंडन 21 नवम्बर को दोपहर 12 बजे राजभवन परिसर में नव-निर्मित ऑडीटोरियम का उदघाटन करेंगे। राज्यपाल ने ऑडिटोरियम का नामकरण सांदीपनि ऋषि के नाम पर ‘सांदीपनि’ निश्चित किया है। इस ऑडीटोरियम में 386 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था है।

टाइगर स्टेट में बन रहे हैं बाघों के लिये स्टेपिंग स्टोन्स

वन मंत्री उमंग सिंघार की पहल पर प्रदेश में बाघों के सुरक्षित विचरण और मानव-प्राणी द्वंद को रोकने के लिये नये अभयारण्यों के निर्माण की कार्यवाही जारी है। धार, बुरहानपुर, हरदा, इंदौर, नरसिंहपुर, सागर, सीहोर, श्योपुर, मण्डला और ओंकारेश्वर में अभयारण्य विकसित होने से बाघों के लिये एक सुरक्षित कॉरिडोर बन सकेगा।

जनसम्पर्क मंत्री ने दी उच्च शिक्षा मंत्री को जन्मदिन की बधाई

जनसम्पर्क मंत्री पीसी  शर्मा  ने उच्च शिक्षा  मंत्री श्री  जीतू पटवारी को आज सुबह  भोपाल में स्टेट हेंगर (विमानतल) पर पुष्पगुच्छ भेंट कर  उन्हें  जन्म-दिन की शुभकामनाएँ दी।  मंत्री श्री पटवारी का 19 नवम्बर को जन्म-दिन था। 

छिंदवाड़ा में श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज छिंदवाड़ा में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। श्रीमती गांधी के जन्म दिवस 19 नवम्बर के अवसर पर इंदिरा तिराहे पर यह प्रतिमा स्थापित की गई है।

रायपुर: स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान बनाने की ओर अग्रसर रायपुर शहर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रायपुर शहर अब स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान बनाने की ओर अग्रसर होने लगा है। यहां नागरिकों को जरूरी सुविधाओं की सुगम उपलब्धता हो, इसके लिए आवश्यक संसाधनों के निर्माण और विकास कार्यों के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है।

रायपुर: मुख्यमंत्री ने पर्यावरण प्रदूषण और ग्लोबल वॉर्मिंग पर जताई चिंता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी के गांधी चौक पर आयोजित आमसभा में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए, साथ ही मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजना एक व्यापक मुहिम है, जिसके जरिए जल संरक्षण, गौठान विकसित करने, जैविक खाद तैयार करने के साथ-साथ इनके जरिए सुनिश्चित आय अर्जित करने की मुहिम सरकार द्वारा चलाई जा रही है।

इंदिरा जयंती पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह सहित अन्य कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जयंती पर आज शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में स्थित इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प चढ़ाकर उन्हें पुष्पांजलि दी एवं उनका पुण्य स्मरण किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today