Category Archives: देश

मुख्यमंत्री बघेल-गड़करी मुलाकात के बाद पतरापाली-कटघोरा मार्ग के निर्माण में तेजी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिवस केन्द्रीय भू-तल एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। उन्होंने श्री गड़करी से राज्य के कोरबा जिले के अंतर्गत पतरापाली-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में तेजी लाने के संबंध में आवश्यक चर्चा की। इस दौरान राजमार्ग के निर्माण में वन आदि विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण कर अनापत्ति पत्र के संबंध में भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री बघेल की केन्द्रीय मंत्री गड़करी से मुलाकात के पश्चात पतरापाली-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में तेजी आयी है। एन.एच.ए.आई. द्वारा पतरापाली-कटघोरा सड़क मार्ग के निर्माण का टेण्डर भी जारी कर दिया गया है। पतरापाली-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण 575 करोड़ रूपए की राशि से किया जा रहा है। इस मार्ग के निर्माण से प्रदेश के दूरस्थ वनांचल में लोगों को आवागमन की सुगम सुविधा मिलेगी। 

मुख्यमंत्री से मिली “यंगेस्ट एक्टिवट्रेक्स्ट्रस राइटर” रिकार्ड बनाने वाली कुमारी षंजन

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश की प्रतिभा तीन वर्षीय नन्हीं बालिका षंजन थम्मा के साथ आत्मीय पल बिताए। बहुमुखी प्रतिभा की धनी दस माह की उम्र में ही इस बालिका को दोनों हाथ से लिखने की कला के साथ ही वर्तमान में दुनिया के 247 देशों में से 235 देशों के नाम और उनकी राजधानी मुखाग्र याद है। मुख्यमंत्री ने कहा ‘धन्य है हमारा प्रदेश, जहां इतनी अद्वितीय प्रतिभाएं हैं। श्री कमल नाथ ने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं का प्रदेश हित में प्रेरणा के रूप में उपयोग किया जाएगा।

रायपुर: बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह में 4.32 लाख स्कूली बच्चों के जांच

राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बाल दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में 14 से 20 नवम्बर तक बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश भर में चार लाख 32 हजार 252 बच्चों के आंखों की निःशुल्क जांच की गई।

शर्मा ने रवाना की तिरुपति बालाजी स्पेशल तीर्थ-यात्रा ट्रेन

जनसम्पर्क तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा ने सोमवार रात मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत हबीबगंज रेलवे स्टेशन से तिरुपति बालाजी स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री शर्मा ने तीर्थ-यात्रा पर रवाना हो रहे तीर्थ-यात्रियों को पुष्पाहारों से स्वागत कर विदा किया। उन्होंने तीर्थ-यात्रियों की सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की।

सोनी टीव्ही शो की भोपाल में शूटिंग आज से

सोनी टे‍लीविजन के टीवी-शो ‘एक दूजे के वास्ते’ की शूटिंग 27 नवम्बर को भोपाल में शुरू होगी। यह जानकारी डायरेक्टर जील जेड इन्टरटेन्मेंट सर्विसेज के डायरेक्टर सैय्यद जैद अली ने दी है।

शीघ्र लागू किया जाएगा पत्रकार सुरक्षा कानून

जनसम्पर्क, विधि-विधायी कार्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विमानन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में कमल नाथ सरकार सुशासन की अवधारणा को मूर्त रूप दे रही है। इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ ‘मीडिया” को सशक्त बनाने के लिए वचनबद्ध है और निर्भीक तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। श्री शर्मा ने कहा है कि सरकार द्वारा शीघ्र ही पत्रकार सुरक्षा कानून भी लागू किया जाएगा।

राष्ट्रीय उद्यानों में पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्य-योजना बनाएं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने राष्ट्रीय उद्यानों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कार्य-योजना ऐसी हो, जिससे मध्यप्रदेश, देश में पर्यटन के नक्शे पर एक प्रमुख राज्य के रूप में अपनी पहचान कायम कर सके। श्री कमल नाथ ने वन एवं वन्य प्राणी क्षेत्रों में ईको टूरिज्म के लिए भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित नीति के संबंध में आज अधिकारियों से चर्चा के दौरान यह निर्देश दिये।

कर्तव्यों के साथ की जाए अधिकारों की बात: टंडन

राज्यपाल लालजी टंडन ने आज संविधान दिवस पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा है कि संविधान सबका संरक्षक है। इसलिए कर्तव्यों के साथ अधिकारों की बात होना चाहिये। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इस मौके पर कहा है कि प्रजातंत्र का सम्मान बनाए रखने में विधायिका और कार्यपालिका से अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी न्यायपालिका की है।

रायपुर: किसानों को धान का 2500 रूपए प्रति क्विंटल मूल्य दिलाने के लिए प्रारंभ होगी नई योजना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में राज्य सरकार के वर्ष 2019-20 के द्वितीय अनुपूरक बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हम साफ नियत से किसानों के साथ खड़े हैं, उनके साथ न्याय होगा और उनकी जेब में प्रति क्विंटल धान का 2500 रूपए जाएगा। किसानों को धान के समर्थन मूल्य और 2500 रूपए के अंतर की राशि दिलाने के लिए नई योजना शुरू की जाएगी। सदन में चर्चा के बाद ध्वनि मत से 4 हजार 546 करोड़ 81 लाख 61 हजार 521 रूपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया।

रायपुर: राजधानी में देश का चौथा बड़ा जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क बनेगा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राजधानी रायपुर में बनने वाला जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क मुम्बई, कोलकाता और सूरत के बाद देश का चौथा बड़ा जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क होगा। यह पार्क अपने आप में अनूठा तथा देश और दुनिया के आकर्षण का केन्द्र बनेगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today