Category Archives: देश

जनसम्पर्क मंत्री शर्मा ने किया नेत्र शिविर का निरीक्षण

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने आज अरेरा कालोनी में आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में नेत्र पीड़ितों से मुलाकात की। शिविर में नेत्र रोगियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर में दस नंबर मार्केट के व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासियों ने अपनी आँखों की जाँच कराई।

आदिवासी की जमीन गैर आदिवासी को बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों को बेचने की अनुमति देने संबंधी जो भ्रम और अफवाह फैलायी जा रही है, वह सरासर गलत है। राज्य शासन ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। प्रदेश में आज भी आदिवासी की जमीन गैर आदिवासी को बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध है। आदिवासियों के सभी हितों का संरक्षण करने के लिए सरकार कटिबद्ध है।

सभी जिलों में लागू करें “आयुष्मान मध्यप्रदेश” योजना

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ‘आयुष्मान मध्यप्रदेश” योजना का प्रदेश के सभी जिलों में विस्तार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सबको समय पर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। कमल नाथ आज मंत्रालय में ‘आयुष्मान मध्यप्रदेश’ योजना की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट उपस्थित थे।

रायपुर: दलगत भावना से ऊपर उठकर एकजुटता से कार्य करें

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने सर्व आदिवासी समाज के लोगों से कहा है कि वे समाज हित में दलगत भावना से ऊपर उठकर एकजुटता सेे कार्य करें। साथ ही सभी सामाजिक संगठन के पदाधिकारी आदिवासियों को संविधान में दिए गए अधिकारों और किए गए विभिन्न प्रावधानों से आदिवासी समाज के लोगों को अवगत कराएं।

डेंगू और स्वाइन फ्लू बीमारियों की रोकथाम के लिये जागरूकता अभियान तेज करें

लोक-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि प्रदेश में डेंगू और स्वाइन फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम और जन-सामान्य में सजगता बढ़ाने के लिये जन-जागरूकता अभियान को और तेज किया जाए। इन बीमारियों से निपटने के लिये संसाधन की कमी नहीं होने दी जायेगी।

कालिदास अकादमी में शंकर व्याख्यान माला 30 नवम्बर को

कालिदास अकादमी परिसर उज्जैन में 30 नवम्बर को शंकर व्याख्यान माला का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा आयोजित इस व्याख्यान माला में शाम 6 बजे से रात 9.30 बजे तक काशी के स्वामी प्रणव चैतन्यपुरी का ”अद्ववैत वेदान्त-वैश्विक एकता का दर्शन” विषय पर व्याख्यान होगा।

कूनो में हुए पहले सर्वेक्षण में मिले 200 प्रजाति के पक्षी

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पहले पक्षी सर्वेक्षण में लगभग 200 प्रजाति के पक्षी मिले हैं। उद्यान में 22 से 24 नवम्बर के बीच हुए सर्वेक्षण में देश भर के 65 वन्य प्राणी विशेषज्ञ और प्रकृति प्रेमी तथा 80 से अधिक वन अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। पक्षी गणना के परिणाम अगले हफ्ते जारी किए जाएंगे।

अवैध धन संग्रहण मे लिप्त कंपनियों के विरूद्ध अभियान चलेगा: मोहन्ती

मुख्य सचिव एसआर मोहन्ती ने कहा है कि, प्रदेश में अवैध धन संग्रहण में लगी कंपनियों के विरूद्ध अभियान चलाया जाएगा। गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, अनिगमित निकायों, बहुराज्यीय सहकारी समितियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित गतिविधियों की जानकारी जिला प्रशासन के माध्यम से प्राप्त कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इनकी अवैध गतिविधियों तथा वैधता की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए।

विधानसभा के बजट सत्र में पेश होगा “राइट-टू-वॉटर” एक्ट: पांसे

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने कहा है कि राज्यसरकार प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में हर घर नल से जल पहुँचाने के लिये योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रदेशवासियों को पानी का अधिकार दिलाने के लिये विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में ‘राइट-टू-वाटर’ एक्ट का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। विधानसभा के आगामी बजट सत्र में यह एक्ट पारित करवाकर लागू कर दिया जाएगा।

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उद्धव ठाकरे तथा केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today