Category Archives: देश

पूर्व विधायक शंकुलता खटीक को तीन साल की सजा

कॉंग्रेस की पूर्व विद्यायक शकुंतला खटीक को तीन साल की सजा सुनाई गई है। उऩके साथ इस मामले में सात अन्य आरोपियों को भी 3 साल की सजा से दंडित किया गया है।

कांग्रेस विधायक को सांसद प्रज्ञा की चुनौती आठ दिसंबर को आ रही हूं, जला दीजिए

कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी द्वारा भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जिंदा जला देने की धमकी पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पलटवार किया है। उन्होंने विधायक दांगी की चुनौती को स्वीकार करते हुए उन्हें चैलेंज दिया कि वे आठ दिसंबर को ब्यावरा के मुल्तानपुरा में आ रही हैं। जला दीजिए।

खाद-बीज व्यापारी से संयुक्त संचालक ने मांगे पांच लाख, लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा

भोपाल के खाद-बीज व्यापारी मान सिंह राजपूत से कृषि विभाग के संयुक्त संचालक उत्तमसिंह जादौन ने खाद बीज को नकली बताकर कार्रवाई करने की धमकी देकर पांच लाख रुपए की मांग की। उसने व्यापारी से दो लाख ले भी लिए लेकिन शेष राशि देने के पहले व्यापारी ने पूरी कहानी लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस को उगल दी। संयुक्त संचालक जादौन को उसके घर के पास रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया गया।

भाजपा में पांच जिलाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया रुकी

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने पांच जिलों के जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इन पांच में से तीन जिलों ग्वालियर शहर, होशंगाबाद एवं सिवनी में भाजपा की गुटबाजी सार्वजनिक रूप से सामने आ चुकी है।

पंचायत चुनाव आरक्षण प्रक्रिया शुरू करने पर गौरी सिंह पर गिरी गाज

मध्यप्रदेश में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को आरक्षण की प्रक्रिया जारी करने वाली आईएएस अधिकारी और विभाग की प्रमुख गौरी सिंह पर शनिवार को सरकार की गाज गिरी। उऩ्हें मंत्रालय के बाहर कर दिया गया है। उनके अलावा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इकबाल सिंह बैंस को भी भोपाल से बाहर भेजकर ग्वालियर में सेवाएं देने के आदेश हुए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग में 16 शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

स्कूल शिक्षा विभाग में अयोग्य शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ0 प्रभुराम चैधरी के निर्देश पर विभाग ने शनिवार को 16 शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश जारी कर दिये है।

लोकायुक्त के पूर्व डीजी सहित पूर्व आईएएस अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी

लोकायुक्त के एक पूर्व डीजीपी सहित करीब आधा दर्जन आईएएस अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त में कार्रवाई की तैयारी है। इनके खिलाफ उज्जैन की हवाई पट्टी पर कब्जा कर सरकारी राशि से उसका रखरखाव कराया। इसमें करीब चार करोड़ रुपए की राशि के दुरुपयोग के आरोप हैं।

डॉ. चौधरी ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पन्ना जिले की देवेन्द्र नगर तहसील के शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिये कमरों की कमी से अवगत कराये जाने पर डॉ. चौधरी ने स्कूल में 6 अतिरिक्त कमरों के निर्माण की तत्काल स्वीकृति दी।

जरूरतमंदों के लिये सस्ते मकान के तरीके खोजने की जरूरत

म.प्र. भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) अध्यक्ष श्री अन्टोनी डिसा ने मुम्बई में ‘राष्ट्रीय किफायती आवास सम्मेलन’ में कहा कि अब जरूरतमंदों के लिये सस्ते मकान के तरीके खोजने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस काम में रेरा संगठन को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

देश के सर्वश्रेष्ठ थानों में शामिल हुआ बुरहानपुर का अजाक पुलिस थाना

मध्यप्रदेश पुलिस को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा मिली है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने मौजूदा साल के लिए देश के जिन तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को चुना है, उनमें मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले का अजाक थाना भी शामिल है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के इंटेलीजेन्स ब्यूरो के संयुक्त निदेशक एवं कान्फ्रेंस सेक्रेटरी श्री ऋत्विक रुद्र ने पत्र के जरिए यह सूचना मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार सिंह को दी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today