-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
लोकायुक्त के पूर्व डीजी सहित पूर्व आईएएस अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी
लोकायुक्त के एक पूर्व डीजीपी सहित करीब आधा दर्जन आईएएस अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त में कार्रवाई की तैयारी है। इनके खिलाफ उज्जैन की हवाई पट्टी पर कब्जा कर सरकारी राशि से उसका रखरखाव कराया। इसमें करीब चार करोड़ रुपए की राशि के दुरुपयोग के आरोप हैं।
इस मामले में एक पूर्व मुख्य सचिव पर भी दो निजी लोगों को नियमों के विपरीत मदद करने के भी आरोप हैं। इन निजी लोगों ने एक रिटायर्ड आईपीएस को अपनी संस्था का अध्यक्ष बनाकर तत्कालीन आईएएस अधिकारियों व पीडब्ल्यूडी के अफसरों की सहायता से उज्जैन की हवाई पट्टी पर कथित रूप से कब्जा कर लिया। हवाई पट्टी पर पीडब्ल्यूडी की राशि से रखरखाव किया गया। लीज की शर्तों का पालन नहीं किया और तत्कालीन अधिकारियों द्वारा इसके खिलाफ कार्रवाई भी नहीं की गई। करीब डेढ़ साल पहले इस मामले से जुड़े कुछ लोगों के लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना द्वारा बयान भी लिए गए थे और अचानक अब इस मामले में शनिवार को सोशल मीडिया पर एफआईआर दर्ज होने की सूचनाएं वायरल हुई हैं। इस बारे में लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस के एडीजी से लेकर डीएसपी स्तर के करीब आधा दर्जन अधिकारियों से नवदुनिया ने संपर्क किया लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।




Leave a Reply