-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
खाद-बीज व्यापारी से संयुक्त संचालक ने मांगे पांच लाख, लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा
भोपाल के खाद-बीज व्यापारी मान सिंह राजपूत से कृषि विभाग के संयुक्त संचालक उत्तमसिंह जादौन ने खाद बीज को नकली बताकर कार्रवाई करने की धमकी देकर पांच लाख रुपए की मांग की। उसने व्यापारी से दो लाख ले भी लिए लेकिन शेष राशि देने के पहले व्यापारी ने पूरी कहानी लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस को उगल दी। संयुक्त संचालक जादौन को उसके घर के पास रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया गया।
बताया जाता है कि नरेला संकरी अयोध्या नगर निवासी मानसिंह राजपूत का पुराने भोपाल में भानपुरा व होशंगाबाद रोड पर ग्यारह मील के पास खाद-बीज का व्यापार है। उसकी दुकान पर संयुक्त संचालक जादौन ने 21 नवंबर को पहुंचे थे और सैंपल लिए थे। इसके बाद उन्होंने व्यापारी को नकदी खाद-बीज बेचने के आरोप में फंसाने की धमकी दी। इससे बचने के लिए उसे पांच लाख रुपए देने को कहा। एक किश्त के रूप में जादौन ने राजपूत से दो लाख रुपए ले भी लिए लेकिन राजपूत ने हिम्मत कर लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों को पूरी घटना बता दी। लोकायुक्त पुलिस ने उसे कार में रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया।




Leave a Reply