-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुख्यमंत्री बघेल-गड़करी मुलाकात के बाद पतरापाली-कटघोरा मार्ग के निर्माण में तेजी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिवस केन्द्रीय भू-तल एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। उन्होंने श्री गड़करी से राज्य के कोरबा जिले के अंतर्गत पतरापाली-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में तेजी लाने के संबंध में आवश्यक चर्चा की। इस दौरान राजमार्ग के निर्माण में वन आदि विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण कर अनापत्ति पत्र के संबंध में भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री बघेल की केन्द्रीय मंत्री गड़करी से मुलाकात के पश्चात पतरापाली-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में तेजी आयी है। एन.एच.ए.आई. द्वारा पतरापाली-कटघोरा सड़क मार्ग के निर्माण का टेण्डर भी जारी कर दिया गया है। पतरापाली-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण 575 करोड़ रूपए की राशि से किया जा रहा है। इस मार्ग के निर्माण से प्रदेश के दूरस्थ वनांचल में लोगों को आवागमन की सुगम सुविधा मिलेगी।




Leave a Reply