Category Archives: देश

न्यूयार्क में लोक भाषाओं के संरक्षण सत्र को संबोधित करेंगे मंत्री मरकाम

आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम 17 दिसम्बर को न्यूयार्क में लोक-भाषाओं के संरक्षण और व्यापक प्रचार-प्रसार के सिलसिले में आयोजित उच्च स्तरीय समापन सत्र को संबोधित करेंगे। श्री मरकाम इस सत्र में मध्यप्रदेश की आदिवासी बोलियों के संरक्षण के लिये राज्य सरकार की ओर से किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देंगे।

इस सत्र का उद्देश्य लोक-भाषाएं बोलने वाले जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिये नई साझेदारी सुनिश्चित करना है। इस एक दिवसीय सत्र में लोक-भाषाओं की विश्व में स्थिति, उनके संरक्षण की चुनौती और उन्हें बढ़ावा दिये जाने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। यू.एन. असेम्बली में यह सत्र 17 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

यूनाइटेड नेशन ने वर्ष 2019 को लोक-भाषाओं का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है। इसी सिलसिले में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष द्वारा आयोजित इस समारोह में यूनेस्को और यूएनडीईएसए भी सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य संयुक्त प्रतिबद्धता और प्रचलित प्रयासों में प्रगति सुनिश्चित करना है।

विजय दिवस पर रवीन्द्र भवन में अभा कवि सम्मेलन

विजय दिवस 16 दिसंबर को  भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन में शाम 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कवि सम्मेलन में  डॉ. राहत इंदौरी, डॉ. कुमार विश्वास, डॉ. संपत सरल, डॉ. रास बिहारी गौड़, कर्नल वी.पी. सिंह, रमेश मुस्कान, सुश्री कविता तिवारी और दिनेश बावरा  राष्ट्र भक्ति सहित अपनी काव्य रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे।

रायपुर: मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की सौजन्य भेंट

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज अगरतला में त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस से सौजन्य भेंट की।

रायपुर: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए के त्रिपुरा के मुख्यमंत्री श्री बिप्लब देब ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने किया नेशनल हैण्डलूम एक्सपो का शुभारंभ

कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने कहा है कि बुनकरों की माली हालत सुधारने के लिए प्रदेश सरकार न केवल उन्हें बेहतर सुविधायें उपलब्ध करा रही है बल्कि उनके हस्तशिल्प उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के प्रयास भी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक वर्ष में ही हस्तशिल्प उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए नौ करोड़ रूपये की राशि खर्च की है। अब सरकार देश के विभिन्न प्रांतों के साथ-साथ विदेशों में भी हस्तशिल्प उत्पादों के प्रदर्शन के लिए शोरूम खोलने जा रही है। 

अभा पुलिस वाटर स्पोर्ट्स मीट: मेडल टैली में पंजाब पुलिस आगे

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहरा चुके देश के नामी-गिरामी पैडलर व नौकायन के सितारे राजधानी की ऐतिहासिक बड़ी झील में अपनी दम-खम से पानी पर कामयाबी की दास्तां लिख रहे हैं। मौका है मध्यप्रदेश पुलिस की मेजबानी में आयोजित हो रही 19 वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का। गत 12 दिसंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता के दूसरे दिन अपरान्ह में मेडल सेरेमनी आयोजित हुई जिसमें विशेष पुलिस महानिदेशक एसएएफ विजय यादव व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने रोईंग नौकायान के विजेता, उप विजेता व तीसरे स्थान पर रहीं टीमों के खिलाडि़यों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर प्रतियोगिता आयोजन समिति के सचिव आईपीएस आशुतोष प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

मप्र एटीएस ने दो दिन के भीतर सिमी के दो सदस्य पकड़े

मध्‍यप्रदेश पुलिस के आतंक विरोधी दस्ता (एटीएस) को बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस ने दो दिन के भीतर प्रतिबंधित संगठन सिमी के दो सस्दयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए सिमी सदस्यों में एजाज व इलियास शामिल हैं। आरोपी एजाज पिछले 13 वर्षों से एवं आरोपी इलियास पिछले 18 वर्षों से फरार था। विभिन्न राज्यों की गुप्तचर एजेंसियों को इन दोंनों आरोपियों की तलाश थी।

संस्कृति मंत्री द्वारा फिल्म के मुहूर्त शॉट का शुभारंभ

संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने आज खरगोन जिले के महेश्वर में फिल्म ‘ए सुटेबल बॉय’ के मुहूर्त शॉट का क्लैप देकर शुभारंभ किया। यह फिल्म जोर प्रोडक्शन कम्पनी, मुम्बई द्वारा बनाई जा रही है।

एकलव्य की तरह हुनरमंद बनकर देश का नाम रौशन करें विद्यार्थी: मरकाम

आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने आज यहां टी.टी. नगर स्टेडियम में एकलव्य आवासीय आदिवासी विद्यालयों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ी बच्चों से कहा कि एकलव्य की तरह हुनरमंद बनकर खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन करें। श्री मरकाम ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किये।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता: मप्र पहले स्थान पर

भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में 9 दिसम्बर से शुरू हुई 4 दिवसीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में 120 पदक जीतकर मध्यप्रदेश पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा है। मध्यप्रदेश ने 60 स्वर्ण, 35 रजत और 25 काँस्य पदक प्राप्त किये।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today