Category Archives: देश

रायपुर: प्रदेश में अब 22 लघु वनोपजों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन उपरांत राज्य शासन द्वारा प्रदेश में वर्ष 2019-20 में 15 लघु वनोपजों के अतिरिक्त सात लघु वनोपजों की भी खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। इस आशय का परिपत्र मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित वन विभाग द्वारा आज जारी कर दिया गया है।

रायपुर: प्रदेश में आज 59 हजार 482 मी. टन धान खरीदी

प्रदेश के धान उपार्जन केन्द्रों में 13 दिसम्बर को 59 हजार 482 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। इसे मिलाकर एक दिसम्बर से आज तक 03 लाख 23 हजार 524 किसानों से 12 लाख 86 हजार 203 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक खरीदे धान के विरूद्ध 2 लाख 15 हजार 735 किसानों को 15 सौ 82 करोड़ रूपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में कर दिया गया है। 

माखनलाल विवि में प्रोफेसर के खिलाफ बवाल, बर्खास्त करने की मांग

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दिलीप मंडल की बर्खास्तगी को लेकर विवि में शुक्रवार को जमकर बवाल मचा। पहले अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा के बंगले पर प्रोफेसर की बर्खास्तगी की मांग रखी और शाम को विवि में छात्रों ने हंगामा किया।

खाद्य निरीक्षक गैस वितरकों से रिश्वत लेते पकड़ाया

सीहोर जिले के खाद्य निरीक्षक को लोकायुक्त पुलिस ने दो खाद्य अधिकारियों ने गैस वितरकों से निरीक्षण में खामियां नहीं निकालने के लिए मोटी रिश्वत मांगी गई। खाद्य निरीक्षक ने गैस वितरकों से 50 हजार रुपए की राशि मांगी और निरीक्षण के दौरान कोई कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया। इन गैस वितरकों से सहायक खाद्य अधिकारी ने भी रिश्वत की मांग की थी लेकिन लोकायुक्त पुलिस की टीम की कार्रवाई की भनक लगने पर वह फरार हो गया।

अनुभूति कार्यक्रम में भाग लेंगे 1.11 लाख बच्चे

वन विभाग के ईको-टूरिज्म बोर्ड द्वारा इस वर्ष भी 15 दिसम्बर से स्कूली बच्चों के लिये एक माह का अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में एक लाख 11 हजार स्कूली छात्र-छात्राओं को वन और वन्य-प्राणियों के जीवन संरक्षण के प्रति अनुभूति कराने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य के आसपास रहने वाले बच्चे भाग लेते हैं।

विधानसभा सत्र के लिए भाजपा विधायक दल की व्हिप जारी

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए भाजपा विधायक दल ने व्हिप जारी की है। भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि 17 दिसम्बर से शुरू हो रहे शीतकालीन विधानसभा सत्र में भाजपा विधायक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

मप्र की रेत खदानों के 117 ट्रक बांदा पुलिस ने पकड़े

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की रेत खदानों से परिवहन कर उत्तरप्रदेश के बांदा जिले में जा रही रेत के कई ट्रकों को यूपी पुलिस ने पकड़ा है। यूपी पुलिस की कार्रवाई में 117 ट्रक रेत से भरे पकड़े गए हैं।

सिंधिया की शादी की सालगिरह पर इंदौर एयरपोर्ट पर केक काटा

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी की सालगिरह को इदौर के विमानतल पर मनाया गया। कमलनाथ सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सहित उनके समर्थक उन्हें दिल्ली के लिए विदा करने इंदौर विमानतल पर पहुंचे थे।

संगठित अपराध के लिए अलग से कानून बनाया जायेगा

मप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा, उपाध्यक्ष अभय दुबे और पीसीसी अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कमलनाथ सरकार द्वारा प्रदेश को माफिया मुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी दावा किया कि कांग्रेस सरकार द्वारा संगठित अपराध को समाप्त करने के लिए नया कानून बनाने जा रही है।

भोपाल में अवैध वसूली कर रहे टोल प्लाजा का कब्जा हटाया

मध्यप्रदेश में माफिया के खिलाफ चल रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में भोपाल के मुबारकपुर के टोल प्लाजा पर अवैध कब्जे को हुजूर एसडीएम ने हटवा दिया। यह कब्जा 2013 से था और तब से लगातार अवैध वसूली की जा रही थी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today