Category Archives: देश

दिग्विजय सिंह ने फ्लाईओवर के लिए लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

हुज़ूर विधायक प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी के आग्रह पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर जल्द से जल्द बैरागढ़ और 3 ईएमई सेंटर के बीच फ्लावर बनाने की मांग की है. दिग्विजय सिंह ने पीडब्ल्यूडी मंत्री और मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर फाटक पर लग रहे जाम और लोगों को हो रही समस्या से अवगत कराया है.

राष्ट्रीय एकलव्य खेल के मुन्ना बाघ के लिये वन विहार में बाड़ा तैयार

देश के सबसे लोकप्रिय बाघों में से एक और बरसों कान्हा की शान के नाम से मशहूर ‘मुन्ना’ बाघ के लिये वन विहार में नया घर (बाड़ा) तैयार हो गया है। मुन्ना बाघ आजकल भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय एकलव्य खेल प्रतियोगिता की पहचान (लोगो) बन गया है। इसे हाल ही में कान्हा टाइगर रिजर्व से भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में शिफ्ट किया गया है।

प्रदेश की मांग के अनुसार यूरिया आवंटन का केन्द्र से आग्रह

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री सचिन यादव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा से मिलकर प्रदेश को आवंटित यूरिया की निर्धारित समय-सीमा में आपूर्ति किये जाने का आग्रह किया।

पुलिस ड्यूटी के प्रति ही नहीं खेलों में भी अग्रणी: नाथ

ऐतिहासिक झीलों की नगरी भोपाल स्थित बड़े तालाब के जलक्रीड़ा केन्‍द्र (बोट क्‍लब) में गुरूवार को 19वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा पुलिस अपनी ड्यूटी के प्रति ही नहीं खेलों में भी अग्रणी है। पुलिस ने खेलों के क्ष्‍ोत्र में भी नाम कमाया है। उन्‍होंने केन्‍द्रीय बलों सहित विभिन्‍न राज्‍यों से आए खिलाडि़यों का स्‍वागत करते हुए कहा हमें भरोसा है कि आप सब मध्‍यप्रदेश की खूबियों से प्रभावित होकर यहाँ आने का दूसरा मौका जरूर खोजेंगे।

रायपुर: असम के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का संस्कृति मंत्री ने दिया निमंत्रण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए भेजे गए निमंत्रण को आज संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने असम के मुख्यमंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल को दिया। भगत ने असम के मुख्यमंत्री से वहां के लोक कलाकारों का दल छत्तीसगढ़ के इस आयोजन में भेजने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री सोनोवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आमंत्रण स्वीकार किया और असम के आदिवासी नर्तक दलों को रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भेजने की सहमति जताई है। श्री भगत ने मुख्यमंत्री सोनोवाल को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। भगत ने सोनोवाल से असम और छत्तीसगढ़ की विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।

रायपुर: स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डन

स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन में उच्च क्वालिटी की सामग्री के उपयोग और ताजी हरी सब्जियां को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। संचालक लोक शिक्षण एस. प्रकाश ने आज दुर्ग और राजनांदगांव जिले के आधा दर्जन स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान सभी स्कूलों में किचन गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन में हरी सब्जियां शामिल होने से मध्यान्ह भोजन की पौष्टिकता बढ़ेगी इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छी तरह से होगा। 

कमल नाथ सरकार माफिया के आतंक के खिलाफ लामबंद

कमल नाथ सरकार ने अपने मात्र एक साल के कार्यकाल में वर्षों से माफिया राज के आतंक का दंश झेल रही आम जनता को इससे मुक्त कराने की मुहिम को तेज करने के लिए 12 दिसंबर को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है।

मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट बनने के साथ सिंह के स्वागत को भी तैयार

मध्यप्रदेश ने पिछले एक साल में न केवल एक बार फिर देश में टाइगर स्टेट होने का गौरव प्राप्त किया है बल्कि वैश्विक जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के साथ वन-वन्य प्राणी संरक्षण और वनवासियों के उत्थान के सतत प्रयास भी शुरू कर दिये हैं। गुजरात के गिर में बचे हुए एशियाटिक लायन को विलुप्ति से बचाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कूनो अभयारण्य में कुछ सिंहों की शिफ्टिंग के लिये भी राज्य सरकार लगातार सक्रिय है।

रायपुर: एनटीपीसी ने रायगढ़ कॉलेज के लिए सीएसआर से 25 करोड़ रूपए का चेक सौंपा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक श्री विनोद चौधरी और महाप्रबंधक (मानवसंसाधन) एम रमेश ने सौजन्य मुलाकात कर सीएसआर के तहत मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के लिए 25 करोड़ की धनराशि का चेक सौंपा।

रायपुर: आदिवासी नृत्य महोत्सव ले रहा अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप

राजधानी रायपुर में आगामी 27 दिसम्बर से आयोजित होने वाले आदिवासी नृत्य महोत्सव अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप ले रहा है। इसमें देश के 23 राज्यों के साथ ही युगांडा, बेलारूस, श्रीलंका और बांग्लादेश सहित छह देशों के अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार जनजातीय लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ समारोह भव्य और आकर्षक होगा। शुभारंभ अवसर पर देश-विदेश से आने वाले कलाकार अपने पारम्परिक परिधानों में मार्च पास्ट करेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today