Category Archives: देश

विधानसभा के लम्बित कार्यों की समीक्षा

मुख्य सचिव सुधि रजंन मोहन्ती ने मंत्रालय में आयोजित बैठक में विधानसभा के लम्बित कार्यों की समीक्षा की। मोहन्ती ने निर्देश दिये कि सभी विभागों में विधानसभा के लम्बित कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा की व्यवस्था विकसित की जाए। बैठक में शून्यकाल, अपूर्ण प्रश्न, आश्वासन और लोक सेवा समितियों की सिफारिशों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की गई।

जनता के काम में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने खाद वितरण, धान खरीदी और सड़क मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से करने साथ ही वन अधिकार पट्टों के सभी प्रकरणों का निराकरण इस माह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम जनता की शिकायतों को बगैर निराकरण किये बंद करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अंजली काम्पलेक्स में सम्पटैंक का लोकार्पण

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने अंजली कॉम्पलेक्स में 25 लाख लागत के सम्पटैंक एवं पम्प हाउस का लोकर्पण किया। इस अवसर पर महापौर श्री आलोक शर्मा, पार्षद श्री अमित शर्मा मौजूद थे।

भोपाल को सोलर शहर और सोलर स्टेट की मिली पहचान

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने अपने पहले साल के कार्यकाल में ही प्रदेश को ‘सोलर स्टेट’ और भोपाल को ‘सोलर सिटी’ की पहचान दिलाने में सफलता पाई है। प्रदेश के औद्योगिक प्रक्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग के लिये किये गये नवाचारों की विश्व बैंक ने भी प्रशंसा की है। उन्होंने बताया कि सोलर रूफ टॉप परियोजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश बहुत आगे निकल गया है। एक वर्ष में ही प्रदेश में ग्रिड कनेक्टेड परियोजनाओं में 670 मेगावाट क्षमता की वृद्धि हुई है। प्रदेश में 645 मेगावाट की सौर परियोजनाएँ और 25 मेगावाट की बायोमास परियोजनाएं स्थापित की गईं हैं।

रायपुर: मुख्यमंत्री ने मड़वा में किया सतनाम धर्मशाला का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अंतर्गत गिरौदपुरी धाम के समीप मड़वा गांव में प्रगतिशील सतनामी समाज द्वारा निर्मित सतनाम धर्मशाला का लोकार्पण किया। धर्मशाला का निर्माण लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से समाज के लोगों द्वारा आपसी सहयोग से किया गया है।

रायपुर: किसानों से हर हाल में खरीदेंगे प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार हर हाल में किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल के मान से धान की खरीदी करेगी, इसके लिए चाहे धान खरीदी का समय बढ़ना पड़े या धान खरीदी किश्तों की संख्या। मान लीजिए तीन फेरी में या पांच फेरी में जमा करना है, तो यदि आवश्यकता पड़ती है तो इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। समितियां अपने यहां कांटा बाट, हमालों की संख्या आदि क्षमता के अनुसार धान खरीदी सुनिश्चित करेंगी।

बेस्ट प्राइज से 14 क्विंटल, रिलायंस से 95 किलो प्याज़ जब्त

बिना रिकार्ड और सूचना के प्याज़ भंडारण पर आज बेस्ट प्राइज़, रिलायंस फ्रेश और आन डोर के आउटलेट पर छापा मार करवाई की गई, जिसमे 18 क्विंटल से अधिक प्याज़ जब्त की गई है।

राज्य पुलिस सेवा के 8 अफसर बनेंगे आईपीएस

राज्य पुलिस सेवा संवर्ग से भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग में पदोन्नति के लिये विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक तय हो गई है. ये बैठक अब 30 दिसंबर को दिल्ली में होगी. संघ लोक सेवा आयोग ने डीपीसी के लिये समय तय कर दिया है. रापुसे संवर्ग के 8 अफसरों को आईपीएस बनाने के लिये कुल 24 नामों पर विचार होगा. इस डीपीसी में हिस्सा लेने के लिये मप्र से मुख्य सचिव एसआर मोहंती, गृह विभाग के प्रमुख सचिव एसएन मिश्रा और डीजीपी व्हीके सिंह दिल्ली जाएंगे. इसके अलावा डीपीसी में केंद्र सरकार के एडिशनल सेक्रेट्री स्तर के एक अधिकारी और यूपीएससी के एक सदस्य शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष से मिले नेता प्रतिपक्ष, लोधी की सदस्यता सहमति

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सोमवार को गोटेगांव जाकर विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति से मुलाकात कर विधायक प्रह्लाद लोधी के मामले में लंबी चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष भार्गव और विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति से चर्चा कर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से अवगत करवाया जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने  नेता प्रतिपक्ष से श्री लोधी की सदस्यता बहाल करने की बात कही।

प्रदेश में नशे से बढ़ रहा है अपराध : शिवराज

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को रोशनपुरा चौराहे पर आठ महीने पहले हुए बलात्कार एवं हत्या के मामले में दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बेटी बचाओ अभियान के तहत दिए गए धरने में श्री शिवराजसिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार को चेताया कि बालिकाओं को न्याय नही मिल पा रहा है और न्याय में देरी हो रही है। देश ख़तरनाक स्थिति में आगे बढ़ रहा है। न्यायपालिका के साथ सबको मिलकर सोचना होगा। नशे में इस तरह के अपराध होते है। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे को रोकने के लिए नशामुक्ति अभियान चलाया जाना चाहिए। परंतु पहले से अब ज्यादा प्रदेश में शराब दुकाने खोली जा रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today