एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता: मप्र पहले स्थान पर

भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में 9 दिसम्बर से शुरू हुई 4 दिवसीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में 120 पदक जीतकर मध्यप्रदेश पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा है। मध्यप्रदेश ने 60 स्वर्ण, 35 रजत और 25 काँस्य पदक प्राप्त किये।

पदक तालिका

क्र.राज्यस्वर्णरजतकाँस्यकुल
1.मध्यप्रदेश603525120
2.तेलंगाना354134110
3.उत्तराखण्ड22180848
4.महाराष्ट्र20253176
5.गुजरात18161347
6.उड़ीसा11141338
7.छत्तीसगढ़10160733
8.अरुणाचल प्रदेश09010111
9.झारखण्ड08060519
10.तमिलनाडु07151133
11.आंध्रप्रदेश06021321
12.कर्नाटक04030512
13.मिजोरम03030208
14.हिमाचल प्रदेश02030308
15.केरल02020509
16.उत्तर प्रदेश02010306
17.सिक्किम02010003
18.त्रिपुरा01010406
19.मणिपुर00020103
20.राजस्थान00000101

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलों की 16 विधाओं में प्रतियोगिताएँ हुईं। कुल प्रतिभागी खिलाड़ी 4,057, जिनमें बालक 2159, बालिका 1898 शामिल हुए। बीस राज्यों के कोच एवं खेल प्रबंधक की संख्या 401 रही। राज्य का सबसे बड़ा दल तेलंगाना का था, जिसमें 511 खिलाड़ी शामिल थे। मेजबान दल मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की संख्या 542 थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today