Category Archives: देश

आयुषी भय्यूजी महाराज की से केंद्रीय आयुष मंत्री मुलाकात

महाराष्ट्र की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी एचआईवी पीड़ित बच्चों के लिए स्कूल ओर होस्टल बनाए जाने को लेकर केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक ने आयुषी भय्यूजी महाराज से इंदौर में चर्चा की। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीमान श्रीपद नायक आज श्रीमती आयुषी भय्यू जी महाराज से आश्रम जाकर मुलाकात की।

सीएए का समर्थन करने पर रामबाई को मायावती ने किया निलंबित

नागरिकता संशोधन कानून का बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई ने मीडिया के सामने समर्थन किया था। इसकी जानकारी जब पार्टी की अध्यक्ष मायावती को लगी तो उन्होंने ट्वीट कर रामबाई सिंह को निलंबित कर दिया। हालांकि निलंबन की खबर फैलने के बाद रामबाई ने मीडिया के सामने अपनी सफाई भी दी।

मंत्री-मंडल के ऐतिहासिक फैसलों का साल रहा 2019

बीता साल मध्यप्रदेश के लिये उल्लेखनीय रहा। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के नेतृत्व में प्रदेश के मंत्री-मंडल ने पिछले एक वर्ष में ऐतिहासिक फैसले लिए। इन फैसलों ने प्रदेश को एक नई गति दी, विकास के नए कीर्तिमान गढ़े और दी कमजोर वर्गों को नई ताकत। प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन मिला और मंदी से गुजर रहे रियल स्टेट को आगे बढ़ने का अवसर मिला।

नए साल का आगाज़ जश्न-ए-भोपाल के साथ, झील में तैरते स्टेज पर प्रस्तुति

म.प्र. पर्यटन,संस्कृति विभाग,भोपाल जिला प्रशासन,नगर निगम भोपाल के सयुंक्त तत्वावधान में 31 दिसंबर 2019 को नववर्ष की पूर्व संध्या पर बोट क्लब पर जश्न -ए-भोपाल का भव्य आयोजन किया जा रहा है.

आईपीएस अवार्ड करने दिल्ली में सोमवार को डीपीसी

राज्य पुलिस सेवा के आठ अफसरों को आईपीएस अवार्ड करने सोमवार को दिल्ली में डीपीसी होगी जिसके लिए 24 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। इसके अगले दिन मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति देने के लिए भोपाल में डीपीसी होगी।

मप्र में बारिश की संभावना, शीतलहर के कारण कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टी

मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना के चलते भोपाल, ग्वालियर, उज्‍जैन, जबलपुर, और रीवा संभागों में वर्षा होने के आसार हैं। प्रदेश के उत्तरी हिस्से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं की चपेट में हैं जबकि दक्षिणी हिस्से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं की चपेट में हैं।

पेंच टाइगर रिजर्व पहुँचे 88 हजार 683 पर्यटक

देश के सबसे लोकप्रिय टाइगर रिजर्व में से एक मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटन वर्ष 2018-19 में 88 हजार 683 पर्यटक पहुँचे। इसमें 79 हजार 852 भारतीय और 8 हजार 831 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इससे रिजर्व को अब तक का सर्वाधिक 3 करोड़ 11 लाख 35 हजार 923 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।

आपकी सरकार-आपके द्वार शिविर में मंत्री शर्मा

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा “आपकी सरकार-आपके द्वार” शिविर में तुलसी नगर,  जवाहर चौक, नेहरू नगर, नीलबड, शिवाजी नगर और  भदभदा क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों के नागरिकों से रूबरू हुए। उन्होंने चार वार्डो में लगभग एक करोड़ 75 लाख के सड़क-नाला निर्माण और पेयजल प्रदाय कार्यों का भूमि-पूजन किया और आधारशिला रखी।

झारखंड के सीएम की शपथ में पहुंचे भूपेश बघेल

झारखंड में गठबंधन की सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह रविवार को राजधानी रांची में हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे।

रायपुर: राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव हर वर्ष मनाया जाएगा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अब हर साल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन होगा। यह आयोजन राज्योत्सव के साथ होगा। राज्योत्सव कुल पांच दिनों को होगा। इसमें पहले दो दिन राज्य के स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं शेष तीन दिन राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today