Category Archives: देश

स्टेडियम निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए : मंत्री पटवारी

खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने रीवा में जिला खेल परिसर में निर्माणाधीन स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखे जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण एजेंसी पीआईयू के अधिकारियों से निर्माण संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

लुकचुप एप डाउनलोड कर लाइक एण्ड शेयर के नाम पर 15 लाख की धोखाधडी

सायबर क्राइम ब्रान्च भोपाल की टीम द्वारा लुकचुप एप डाउनलोड कर लाइक एण्ड शेयर के नाम पर 15 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाले आरोपियो को गिरफतार किया गया है।

सी.एस.पी. बिट्टू को सीनियर राष्ट्रीय महिला कुरास में स्वर्ण

मध्य प्रदेश पुलिस एवं राज्य की जानी मानी अंतरराष्ट्रीय जूडो स्वर्ण पदक विजेता एवम् 1997 की जूडो एशियन मेडलिस्ट महिला खिलाड़ी बिट्टू शर्मा भटेले नें 9 साल बाद खेलों में वापसी की और पुणे में दिनांक 26 से 30 दिसंबर 2019 तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुरास चैम्पियनशिप के हैवी वेट में स्वर्ण पदक पर कब्जा करके अंतर राष्ट्रीय कुरास प्रतियोगिता हेतु चयनित हो गई हैं।

कांग्रेस को नही जिताने का खामियाजा भोग रहे विन्ध्य के कांग्रेसी:

प्रदेश सरकार के मंत्री जीतू पटवारी द्वारा रीवा में पार्टी कार्यकर्ता से असभ्य बर्ताव करने के बाद सतना और रीवा के प्रभारी मंत्री लखन घनघोरिया ने एक विवादस्पद बयान देते हुए विंध्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में नेताओं को नहीं जिताया, इसलिए वे खामियाजा भुगत रहे हैं।

जबलपुर में 17 करोड़ रुपए की शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त

जबलपुर में भू माफिया के विरुद्ध आज सोमवार को जिला प्रशासन , नगर निगम और पुलिस ने महाराजपुर , माढ़ोताल एवं सुहागी में सयुंक्त कार्यवाही कर करीब 17 करोड़ रुपए की शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई ।

बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) होंगे. इसका औपचारिक ऐलान रक्षा मंत्रालय ने सोमवार देर शाम कर दिया.

वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम शर्मा की श्रद्धांजलि सभा आज

हिन्दी के लब्ध प्रतिष्ठ सम्पादक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के संस्थापक-महानिदेशक राधेश्याम शर्मा का 28 दिसंबर को पंचकूला (चण्डीगढ़) में दुखद निधन हो गया है।
सप्रे संग्रहालय और हिन्दी भवन की ओर से सप्रे संग्रहालय में राधेश्याम शर्मा की स्मृति में मंगलवार, 31 दिसम्बर को श्रद्धांजलि सभा अपराह्न 3.00 बजे रखी गई है।

औद्योगिक इकाईयों में 928 करोड़ 26 लाख यूनिट बिजली की रिकॉर्ड खपत

प्रदेश में वर्ष 2018-19 की एक वर्ष की अवधि में 4428 औद्योगिक इकाईयों में 928 करोड़ 26 लाख यूनिट बिजली की रिकॉर्ड खपत दर्ज की गई है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने बताया है कि यह पिछले 3 वर्षों की तुलना में सर्वाधिक खपत है। इस तरह औद्योगिक इकाईयों को गत वर्ष की तुलना में 18 फीसदी अधिक बिजली प्रदाय की गई।

अतीत की विरासत को सहेजें और अनुसरण करें: राज्यपाल

राज्यपाल लालजी टंडन ने युवाओं का आव्हान किया है कि वे भारतवर्ष के अतीत की विरासत को सहेजते हुए उसका अनुसरण करें। माता-पिता, गुरुजनों और अपने परिवेश से प्राप्त होने वाले संस्कार ही व्यक्ति को एक अलग पहचान देते हैं।

रायपुर: ​​​​​​​बाबा गुरु घासीदास ने पूरी मानवता को दिया शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश सरकार बाबा गुरू घासीदास के बताये मार्ग और सिद्धांतों पर चल रही है। गुरू घासीदास बाबा ने पूरी मानवता को सत्य, अहिंसा, प्रेम, शांति एवं भाईचारा का रास्ता दिखाया। बाबा ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। राज्य सरकार ने कार्य भार संभालते ही सबसे पहला काम किसानों से किया गया वायदा कर्ज माफी का पूरा किया। 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today