Category Archives: देश

विद्युत वितरण कंपनी के एई विकास शर्मा 5000 रु की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

विदिशा में मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री विकास शर्मा को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहायक यंत्री शर्मा ने ठेकेदार से बिल पास करने की एवज में रिश्वत माँगी थी।

ट्रिब्यून के पूर्व संपादक व माखनलाल विवि के पूर्व महानिदेशक राधेश्याम शर्मा का निधन

दैनिक ट्रिब्यून के पूर्व संपादक एवं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व महानिदेशक राधेश्याम शर्मा का शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे पंचकूला में निधन हो गया।

व्यापमं घोटाले में पुरानी शिकायतों में निकला फर्जीवाड़ा, दो दिन में छह एफआईआर

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में जिन शिकायतों को शुरुआती जांच एजेंसी एसटीएफ ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया था, आज सरकार बदलते ही जब उनमें विवेचना शुरू की गई तो दो दिन में छह एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें मुन्ना भाई से लेकर चिकित्सा शिक्षा-मे़डिकल कॉलेज के अधिकारियों-संचालकों की भूमिका भी संदिग्ध हो सकती है।

जय किसान फसल ऋण माफी योजना द्वितीय चरण

किसानों की कर्जमाफी के लिए सरकार ने जय किसान फसल ऋण माफी का दूसरा चरण प्रारम्भ कर दिया है। सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ गोविन्द सिंह ने आज भिंड जिले के लहार में आयोजित कार्यक्रम में योजनान्तर्गत किसानों को फसल ऋण माफी पत्रक तथा किसान सम्मान पत्र/ताम्रपत्र वितरित किए।

विडियो कान्फ्रेंस में रीवा ननि आयुक्त सभाजीत-प्रभारी उपायुक्त अरूण मिश्रा को कारण बताओ नोटिस

प्रमुख सचिव नगरीय विकास और आवास संजय दुबे ने विडियो कान्फ्रेंस में नगर निगम रीवा के आयुक्त सभाजीत यादव और प्रभारी उपायुक्त अरूण मिश्रा को बगैर सूचना अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये थे।

किलों के शहर माण्डवगढ़ में 5 दिवसीय माण्डू फेस्टिवल

प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोए धार जिले के किलों के शहर माण्डवगढ़ में आज 5 दिवसीय ‘माण्डू फेस्टिवल” शुरू हुआ। संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ और पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस बार यह फेस्टिवल ‘खोजने में खो जाओ” सोच पर आधारित है।

टीचिंग-लर्निंग सिस्टम को प्रभावी बनाएं टीचर्स: मंत्री शर्मा

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने पीपुल्स कैम्पस में ग्लोबल टीचर्स मीट के उद्घाटन सत्र में कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिये जरूरी है कि टीचिंग-लर्निंग सिस्टम को प्रभावी और सशक्त बनायें। युवा पीढ़ी को शिक्षा देते समय उन्हें भारतीय संस्कृति और पारम्परिक मूल्यों की विरासत से भी अवगत करायें।

शीतलहर के चलते राजभवन के चिकित्सक गरीब बस्तियों और आश्रय-स्थलों में उपचार करेंगे

राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि शीतलहर के चलते राजभवन में पदस्थ चिकित्सक गरीब बस्तियों और आश्रय-स्थलों में जाकर मौसमी बीमारियों से ग्रस्त गरीबों और निराश्रितों का उपचार करेंगे और सर्दी से बचाव के उपाय बताएंगे। राज्यपाल ने भीषण ठण्ड के मद्देनजर आज देर शाम यादगारे शाहजहाँनी पार्क आश्रय-स्थल में पहुँचकर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये।

रायपुर: राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन में सांसद अधीर रंजन होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के अंतिम दिन 29 दिसम्बर को आयोजित समापन समारोह में सांसद एवं संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष श्री अधीर रंजन चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे। समापन समारोह का आयोजन रात्रि 7.30 बजे से किया गया है। महोत्सव के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के विकास में संयुक्त राष्ट्र की संस्थाएं करेंगी सहयोग

राज्य के विकास में यूनाइटेड नेशंस की विभिन्न संस्थाएं सहयोग करेंगी। इस संबंध में शुक्रवार को राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ एवं यूएन रेजीडेण्ट कॉर्डिनेटर की बैठक में सहमति व्यक्त की गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today