Category Archives: देश

भाजपा विधायक ने नागरिकता कानून का विरोध किया, संविधान के खिलाफ बताया

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने एकबार फिर कांग्रेस का साथ दिया है। इस बार भाजपा की मोदी सरकार द्वारा बनाए गए नागरिकता कानून के खिलाफ जाकर बयान दिया है और इसे भारतीय संविधान के खिलाफ बताया है। त्रिपाठी ने इसके पहले विधानसभा में फ्लोरटेस्ट के दौरान कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग की थी।

पूर्व आईएफएस अधिकारी व कांग्रेस नेता को नोटिस

मप्र कांग्रेस कमेटी ने पूर्व आईएफएस अधिकारी और पीसीसी के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश संयोजक आजाद सिंह डवास को पद से हटाकर कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को पार्टी की अनुशासन समिति की बैठक में 16 प्रकरणों पर विचार किया गया।

अब हनीट्रेप मामले में डबास ने नेता प्रतिपक्ष को लिखा पत्र

कांग्रेस नेता और रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी आजाद सिंह डबास ने हनीट्रैप मामले में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को पत्र लिखा. गोपाल भार्गव से कुछ सवाल के जवाब मांगे हैं।

होमगार्ड सैनिकों ने दिनभर किया आंदोलन

नियमितीकरण की मांगों को लेकर मध्यप्रदेश होमगार्ड कै सैनिकों ने सोमवार को दिनभर भोपाल होमगार्ड की लाइन में धमाल मचाया। ये लोग वर्दी में थे और अपने नियमितीकरण की मांग कर रहे थे। इन लोगों के नियम के मुताबिक दस महीने का काम देने के आदेश के बाद ये लोग नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं।

पांच साल की मासूम बच्ची से दुराचार के आरोपी को फांसी

पांच साल की मासूम बच्ची से दुराचार के आरोपी 06 वीं वाहिनी विसबल की कम्पनी जो नरसिंहपुर में तैनात कुक ट्रेडमेन आरक्षक संतोष मरकाम को न्यायालय द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई है।

जिला खनिज निधि का उपयोग प्रभावित क्षेत्रों में किया जाए

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने जिला खनिज निधि का बेहतर उपयोग करने के लिए नई कार्ययोजना बनाने को कहा है। श्री नाथ ने आज मंत्रालय में हुई खनिज विभाग की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में खनिज मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल भी उपस्थित थे।

श्रीलंका में भव्य सीता माता के मंदिर का निर्माण होगा

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने श्रीलंका में भव्य सीता माता के मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के संबंध में मध्यप्रदेश और श्रीलंका के अधिकारियों की एक समिति भी बनायी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण और साँची में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बौद्ध संग्रहालय, अध्ययन एवं प्रशिक्षण केन्द्र बनाने के लिए शीघ्र ही योजना बनाए और उसका क्रियान्वयन करें।

शासकीय भूमि का क्रय विक्रय पर 7 लोगों के खिलाफ एफ आई आर

शासकीय भूमि का क्रय विक्रय पर 7 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई । थाना गौतम नगर में अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती गीतांजलि शर्मा के निर्देश पर शासकीय भूमि पर कब्जा और उसके क्रय और विक्रय करने के दस्ताबेज के आधार पर धारा 420 ,34 में एफआईआर दर्ज कर कर्रवाई जारी है।

नृत्य-गायन में मालवी शादी की गतिविधियॉं को दिखाया

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा अयोजित ‘लोकरंग’ रवीन्द्र भवन परिसर, भोपाल में 26 जनवरी से आरंभ आज दूसरे दिन की प्रस्तुतियॉं घूमर में मालवी परम्परा का समवेत नृत्य—गायन में मालवी परम्परानुसार शादी समारोह की गतिविधियॉं को दिखाया गया। इसमें मटके की ध्वनि पर नृत्य—गायन आनंद दर्शकों को मिला।

प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में हुआ ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय के प्रांगण में ध्वजरोहण किया, उपस्थित कांगे्रस पदाधिकारियों एवं कांगे्रसजनों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today