-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अब हनीट्रेप मामले में डबास ने नेता प्रतिपक्ष को लिखा पत्र
कांग्रेस नेता और रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी आजाद सिंह डबास ने हनीट्रैप मामले में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को पत्र लिखा. गोपाल भार्गव से कुछ सवाल के जवाब मांगे हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की मंगलवार को बैठक समाप्त होनेे के बाद डबास का हनीट्रैप मामले में नेता प्रतिपक्ष भार्गव को लिखा पत्र वायरल हुआ हैं। इसमें भार्गव से सवाल पूछे हैं। भार्गव द्वारा आठ देवपुरुषों के वीडियो एक परिचित के पास होने का दावा किया था। डबास ने भार्गव से कहा है कि वे कब इन वीडियो को एसआईटी को सौंपेंगे। डबास ने पत्र में लिखा है कि एसआईटी में एक करोड़ रुपए एक अधिकारी के पास होने की बात चालान में सामने आई है लेकिन उक्त अधिकारी का नाम नहीं लिखा गया। डबास ने नेता प्रतिपक्ष को लिखे पत्र में इस अधिकारी के बारे में संकेतों में इशारा किया है। कहा है कि इस अधिकारी ने काफी समय किसान से जुड़े महकमे की जिम्मेदारी संभाली। भार्गव से कहा है कि क्या उन्होंने इस अधिकारी का नाम जाहिर कराने के लिए कोई ठोस कार्रवाई की है। इसी तरह हनीट्रैप की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी के तीन बार प्रमुख बदले जाने पर डबास ने भार्गव से पूछा है कि क्या आपने सरकार से इसका कारण पूछा है। इसी तरह डबास ने हनीट्रैप मामले की गंभीरता को बताते हुए सवाल किया है कि क्या इसकी केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच कराएंगे। अंत में डबास ने भार्गव से सवाल किया है कि हनीट्रैप से जुड़े दस्तावेजों को एसआईटी से आयकर को सौंपे जाने के मामले में कोई कार्रवाई करेंगे और करेंगे तो कब तक। डबास ने इन सवालों के एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगे हैं और जवाब नहीं देने पर कहा है कि इससे स्पष्ट हो जाएगा कि आप हनीट्रैप मामले की जांच में आपकी रुचि नहीं है। आप और आपकी पार्टी जनता की आंखों में केवल धूल झोंक रहे हैं।




Leave a Reply