Category Archives: देश

रायपुर: मंत्रिपरिषद की बैठक के पहले महात्मा गांधी और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री निवास में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू होने के पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें तथा अन्य शहीदों को श्रंद्धाजलि दी गई।

रायपुर: छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की गवर्निग बॉडी की प्रथम बैठक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की गवर्निग बॉडी की प्रथम बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रदेश में अत्याधुनिक खेल अकादमियां प्रारंभ की जाएगी, इन आकदमियों के लिए स्टेडियमों के चयन का दायित्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से खेल आकदमियों के लिए स्टेडियमों का चयन शीघ्र करने के निर्देश दिए।

राजनैतिक स्वार्थपूर्ति के लिए एकता, अखंडता, सांप्रदायिक सौहार्द तोड़ने का प्रयास कर रही है भाजपा

सागर जिले में घटी अप्रत्याशित दुःखद घटना में एक अनुसूचित जाति परिवार के व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी, जिसके उपरांत हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने पीड़ित के समुचित इलाज की व्यवस्था के साथ ही पर्याप्त आर्थिक सहायता देना भी सुनिश्चित कर दिया था लेकिन हर घटना में अपनी राजनैतिक स्वार्थपूर्ति का अवसर देखने वाली भारतीय जनता पार्टी ने इसे राजनैतिक मुद्दा बनाकर, घटना को सांप्रदायिक रूप देने का घृणित प्रयास किया है।

कोई मदीने बुलाये मैं वारी जाउॅं…जैसी कई कव्वाली प्रस्तु​त

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा अयोजित ‘लोकरंग’ रवीन्द्र भवन परिसर, भोपाल में 26 जनवरी से आरंभ आज तीसरे दिन कार्यक्रम की शुरूआत देशराग के अंतर्गत कव्वाली गायन में नियाजी वद्रर्स एवं साथियों, रामपुर उत्तरप्रदेश द्वारा छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके…., कोई मदीने बुलाये मैं वारी जाउॅं…जैसी कई कव्वाली शहिद नियाजी के निर्देशन में प्रस्तु​त किया गया।

मप्र पुलिस की अपराध अनुसंधान शाखा के न्‍यूज लेटर के वार्षिकांक का प्रकाशन

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अपराध अनुसंधान शाखा के न्‍यूजलेटर वार्षिकांक-2019 का विमोचन बुधवार को पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस न्‍यूज लेटर में पुलिस की उपलब्धियों के साथ-साथ अपराध अनुसंधान से संबंधित उपयोगी जानकारी समाहित है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए रामकृष्ण प्रार्थना मंदिर प्रतिष्ठापन समारोह में

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वामी विवेकानंद की स्मृति में बनने वाला स्मारक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने दो वर्ष का समय रायपुर में गुजारा था। वे रायपुर के जिस डे भवन में रूके थे उसे राज्य शासन द्वारा ले लिया गया है और ट्रस्ट को इस भवन की जगह दूसरी जगह जमीन दे दी गई है।

सवाल पूछने से ही व्यक्ति का विकास होता है: भूपेश बघेल

राजधानी रायपुर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आज ’सीएम की पाठशाला’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सफलता, शिक्षा, सफल लीडर, गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, परीक्षा के डर से उबरने जैसे विषयों पर रोचक सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने रोचक शैली और सहज-सरल भाषा में विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब दिए। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भी छात्र-छात्राओं में मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछने की होड़ लगी रही।

सहकारिता उपायुक्त क्षत्री को गिरफ़्तार करने घर पहुँची पुलिस

महिला सहायक आयुक्त से छेड़छाड़ के मामले में इंदौर एमजी रोड़ पुलिस ने रात उपायुक्त राजेश क्षत्री के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है । इस मामले में पुलिस के एएसआई सहित चार जवान सिटी वेन में बैठ कर क्षत्री के घर बसंत विहार सत्यसाई चौराहा उन्हें गिरफ़्तार करने पहुँचे पर क्षत्री चकमा दे कर भाग निकले।

एयर कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन 10 फरवरी को

मुख्यमंत्री कमल नाथ 10 फरवरी को राजाभोज विमान-तल भोपाल पर एयर कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। राजा भोज विमान-तल में पुराने टर्मिनल भवन को एयर कार्गो टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया है।

मप्र सरकार के ओबीसी 27 फीसदी आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीपति अजय कुमार मित्तल एवं न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला की युगल पीठ ने अन्य पिछड़ा वर्ग की 27 फीसदी आरक्षण के कमलनाथ सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के इस फैसले से मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में विभिन्न पदों के लिए जारी विज्ञापन पर असर पड़ेगा और ओबीसी के पुराने आरक्षण के मुताबिक पदों को भरे जाने के लिए संशोधित विज्ञापन जारी करना होगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today