Category Archives: देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरूदडीह में मतदान किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण में दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड स्थित अपने गृह ग्राम कुरूदडीह में मतदान किया। उन्होंने कुरूदडीह प्राथमिक शाला स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 21 में मतदान किया।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथी के अवसर पर प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में आज आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांगे्रस पदाधिकारियांे एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

विधानसभा सदस्य मनोहर ऊंटवाल का निधन, विस में दो सीटें रिक्त

मध्यप्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा के सदस्य, भाजपा विधायक व पूर्व सांसद मनोहर ऊंटवाल का गुरुवार को निधन हो गया। उन्हें ब्रेनहेमरेज हुआ था। ऊंटवाल के निधन से विधानसभा में अब मौजूदा स्थिति में 228 विधायक संख्या बची है।

कमल नाथ द्वारा “कर्मवीर के सौ साल” संदर्भ ग्रंथ का लोकार्पण

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि सप्रे संग्रहालय वह ऐतिहासिक स्थान है, जिसने न केवल समाचार-पत्र जगत का इतिहास समेट रखा है बल्कि इसमें एक बेहतर पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित होने की सभी विशेषताएं मौजूद हैं। इसलिए इसे पर्यटन केन्द्र के रूप में भी विकसित किया जाना चाहिए।

गाँधी जी की 72वीं पुण्य-तिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना सम्पन्न

राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि आज गाँधी जी हमारे बीच सशरीर भले ही नहीं हों, परन्तु उनके विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। गाँधी जी ने मानवता का व्यवहारिक पक्ष अपने आचरण से स्थापित किया। उनकी मान्यता थी कि विभिन्नताएँ बाहरी तत्व हैं, मूलत: हम सब एक है। भेद-भाव करना अमानवीयता है। उनके इस चिंतन से समाज में बड़ा परिवर्तन आया।

छात्रों ने बनाई सांची विवि की योग शाला

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में योग विभाग के छात्रों द्वारा तैयार की गई योग शाला का उद्घाटन किया गया। इस योग शाला की खास बात यह है कि इसे अधिकांश प्राकृतिक चीज़ों से तैयार किया गया है। योग विभाग के सभी छात्रों ने इस योग शाला में अपने हाथों से घास के माध्यम से छत को बनाया, फर्श को गोबर और मिट्टी से लीपा और बौद्ध चबूतरे को तैयार किया।

सूखे पत्तों, चीनी मिल से निकले गन्ने के चूरे से बनी थाली एवं मिट्टी के कुल्हड में पानी परोसा

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा अयोजित ‘लोकरंग’ रवीन्द्र भवन परिसर, भोपाल में आकर्षक व्यंजन मेले का भी है। पाक कला में माहिर विभिन्न राज्यों जनजातीय देशज के व्यंजनकार (मध्यप्रदेश की गोण्ड, कोरकू, बैगा और भील जनताति के साथ ग्यारह राज्यों मणिपुर, आसाम, सिक्किम, अरूणाचल, त्रिपुरा, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखण्ड और उडीसा ) अपने व्यंजनों से का स्वाद दिला रहे हैं। यहॉं के खाने को परोसने की विशेषता यह कि ऐरिका-लीफ  पेड़ के सूखे पत्तों से बनाई गई थाली और चीनी मिल से निकले गन्ने के चूरे से बनी थाली एवं मिट्टी के कुल्हड में पानी परोसा जा रहा है। जिसके फलस्वारूप पर्यावरण स्वछता का संदेश दिया गया।

वसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती पुजनोत्सव

बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं परंपरा को सहेजने व विकास के लिए प्रतिबद्ध बिहार सांस्कृतिक परिषद द्वारा विगत 70 वर्षों से महापर्व छठ पूजा, डॉ राजेंद्र प्रसाद जयन्ती एवं सरस्वती पूजा समेत अनेक पर्व त्योहारों का आयोजन बड़ी धूम-धाम से किया जाता है जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

राम वन गमन पथ निर्माण के लिए ट्रस्ट गठित होगा

मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा राम पथ वन गमन निर्माण की समीक्षा बैठक में ट्रस्ट बनाने और पथ निर्माण का दायित्व सड़क विकास निगम को सौंपने के निर्देश दिए हैं। नाथ ने कहा कि प्रथम चरण में 30 किलोमीटर अमरकंटक और 30 किलोमीटर चित्रकूट क्षेत्र से पथ का सर्वे कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए।

सूफी गायन में पीर पराई जाणे रे..वंसत पंचमी बंदिशे में फूल रही सरसों..की प्रस्तुतियॉं

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा अयोजित ‘लोकरंग’ रवीन्द्र भवन परिसर, भोपाल में 26 जनवरी से आरंभ आज अंतिम संध्या अवसर पर सूफी गायन ख्यात सूफी गायक श्री ध्रुव सांगड़ी (दिल्ली) एवं साथी ने प्रस्तुत किया। सूफी गायन में पीर पराई जाणे रे….वंसत पंचमी बंदिशे (ख्याल) में  फूल रही सरसों…., मन कुंतो मौला …,नित खैर मंगा.., सहित अन्य गायन प्रस्तुत किये गये।  सूफी संस्कृति शांति, प्रेम, मानवता और सार्वभौमिकता का संदेश देती है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today