Category Archives: देश

राजभवन चिकित्सकों ने रैन बसेरा में लगाए स्वास्थ्य शिविर

राजभवन के चिकित्सकों द्वारा विगत माह भोपाल रैन बसेरा, शाहजहांनी पार्क में दो स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों  का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आयुर्वेद, होम्योपैथ और एलोपैथ  चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएँ दीं। शिविर में 220 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार और परामर्श दिया गया।

रायपुर: वैविध्य और समरसता भारत की विशेषता: बघेल

वैविध्य और समरसता भारत की सांस्कृतिक विशेषता है। वैदिक काल से ही देश समभाव को लेकर चला है। स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर सहित सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने इसे अक्षुण्ण रखने कठिन संघर्ष किया। इस विरासत को सहेजे रखने की जरूरत है। यह संक्रमण काल है। हमें खुशी है कि छत्तीसगढ़ में सुंदर सामाजिक सद्भाव के माध्यम से हम अपने पुरखों की इस विरासत को आगे ले जाने में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।

रायपुर: जनता की समस्या अवश्य सुनें और करें निराकरण: सुश्री उइके

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर के नेतृत्व में पार्षदों के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि जनता ने आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। आप उनका ध्यान रखें। यदि आपके पास वे अपनी समस्या लेकर आते हैं, उनकी बातों को ध्यान से सुने और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें।

आईफा फिल्म अवार्ड 2020 के लिए समिति गठित


राज्य शासन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आईफा फिल्म अवार्ड 2020 के लिए समिति का गठन किया है। समिति में अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास, अपर मुख्य सचिव वित्त, अपर मुख्य सचिव गृह, प्रमुख सचिव जनसम्पर्क और सचिव वाणिज्यिक कर को सदस्य एवं सचिव पर्यटन को सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही आईफा फिल्म अवार्ड के कार्य सम्पादन के लिये पर्यटन विभाग को नोडल विभाग बनाय गया है।

कमल नाथ सामूहिक वंदेमातरम् गायन में शामिल हुए

मुख्यमंत्री कमल नाथ आज माह के प्रथम दिन होने वाले ‘वंदेमातरम् कार्यक्रम’ में शामिल हुए। कमल नाथ पूर्वांह 11 बजे मंत्रालय के समक्ष सरदार पटेल उद्यान पहुँचे। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ वंदेमातरम् का गायन किया।

रायपुर: अब रंगीन शहतूत से रेशम उत्पादन

ग्रामोद्योग विभाग के रेशम प्रभाग द्वारा रंगीन शहतूती रेशम कोया एवं रंगीन रेशम धागे का उत्पादन करके अभिनव प्रयोग कर विशिष्ट उपलब्धि अर्जित की है। उल्लेखनीय है कि राज्य के कोसा वस्त्रों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार ख्याति प्राप्त हो रही है।

रायपुर: ग्रामीण-आदिवासी क्षेत्रों में महिला स्वसहायता समूह को सहकार भारती से जोड़ें: सुश्री उइके

ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों जैसे बस्तर में भी कई महिलाओं के स्वसहायता समूह सक्रियता से कार्य कर रही हैं। लेकिन मार्केटिंग की पूरी व्यवस्था नहीं है। ऐसे समूहों को वित्तीय सहायता तथा अन्य आवश्यकता भी है। उन्हें सहकार भारती सहयोग करे, उन्हें अपने से जोड़ें। साथ ही कुछ समूह शराबबंदी तथा अन्य कुरीतियों को रोकने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन समूहों को कानूनी सहायता प्रदान करने की पहल करनी चाहिए, जिससे उन्हें संबल मिले।

सिंघार से मिला रातापानी सेंचुरी अन्तर्गत ग्रामों का प्रतिनिधि-मंडल

वन मंत्री उमंग सिंघार से रायसेन जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद इरपाचे के नेतृत्व में 3 दर्जन से अधिक गाँव के प्रतिनिधि-मंडल ने मुलाकात की। श्री सिंघार ने प्रतिनिधि-मंडल को वन ग्रामों में सेंचुरी एरिया होने के कारण सड़क, पानी, बिजली की समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।

रायपुर: मुख्यमंत्री की बैठक में बजट प्रस्तावों पर विचार-विमर्श

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत से सम्बद्ध विभागों के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा संस्कृति विभाग के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

दिल जोड़ने की संस्कृति को बनाएंगे समृद्ध: कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि दिल जोड़ने की संस्कृति को समृद्ध बनाने के साथ ही नई सोच और व्यवस्था में परिवर्तन करके हम मध्यप्रदेश को एक नई पहचान देंगे। आने वाले समय में हमारे प्रदेश की तुलना पिछड़े नहीं, देश के अग्रणी राज्यों के साथ होगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today