Category Archives: देश

सैन्य अधिकारियों का दल प्रदेश भ्रमण पर, राजभवन, मंत्रालय व पीएचक्यू में पहुंचा

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के एक अध्ययन दल ने सोमवार को राजभवन, मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय सहित कई अन्य प्रमुख जगहों पर सौजन्य भेंट की। इस मौके पर महाविद्यालय के इन अधिकारियों को राज्यपाल लालजी टंडन से प्रदेश प्रवास पर आए सैन्य और सिविल सेवा के अधिकारियों ने मुलाकात की। इनमें रूस, म्यांनमार और श्रीलंका के सैन्य अधिकारी भी शामिल थे।

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल एनसीसी और एनएसएस के केडिट्स के राजभवन मे स्वागत

राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सदस्य नये भारत के शिल्पकार हैं। ऐसे अनुशासित सेवा भावी युवा राष्ट्र का गौरव हैं। श्री टंडन गणतंत्र दिवस 2020 की परेड में शामिल एन.सी.सी. और एन.एस.एस. के केडिट्स के राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री के बजट प्रस्तावों पर विचार-विमर्श

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के विभागों से संबंधित बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगरीय विकास विभाग और श्रम विभाग के प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

नेता प्रतिपक्ष बोले चार विधायक और होते तो वे मुख्यमंत्र बन जाते

सागर जिले की रहली में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने एक कार्यक्रम में कहा कि अगर चार विधायक और जीत जाते तो वे मुख्यमंत्री बन जाते। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार हीरो-हिरोइन के नाच के लिए 57 करोड़ रुपए खर्च कर रही है और किसानों को सात करोड़ मिल गए तो उसकी पेट में दर्द हो रहा है।

IIFA Film Award के लिए समिति गठित

भोपाल राज्य शासन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इंदौर में आयोजित आईफा अवार्ड के लिए समिति का गठन किया है। समिति में अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास, अपर मुख्य सचिव वित्त, अपर मुख्य सचिव गृह, प्रमुख सचिव जनसम्पर्क और सचिव वाणिज्यिक कर को सदस्य एवं सचिव पर्यटन को सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है।

भोपाल विमानतल पर फ्लाइट के सामने सिरफिरा लेटा, सीआईएसएफ ने पकड़ा

भोपाल के राजा भोज विमानतल पर एक सिरफिरा युवक हवाई पट्टी तक पहुंच गया। वह दिल्ली जा रही स्पाइस जेट विमान की उड़ान के सामने लेट गया और पथराव किया। इसके साथ ही उसने राधास्वामी सत्संग के हेलीकॉप्टर अगस्टा एडब्ल्यू 139 को भी नुकसान पहुंचाया।

युवाओं और बच्चों को वेटलैण्ड्स संरक्षण के लिये जागरूक करना जरूरी

विश्व वेटलैण्ड्स दिवस पर रविवार को सुबह राज्य वेटलैण्ड्स प्राधिकरण द्वारा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं में वेटलैण्ड संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिये “रन फॉर वेटलैण्ड्स एण्ड बॉयोडायवर्सिटी” का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कार्यपालन संचालक एप्को एवं प्राधिकरण के सदस्य सचिव जितेन्द्र सिंह राजे ने फ्लैग ऑफ कर रन को रवाना किया। राजे स्वयं भी इस दौड़ में सम्मिलित हुए।

निवाड़ी में खुलेगा 60 बिस्तर का नया सिविल अस्पताल : मंत्री राठौर

वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा है कि निवाड़ी जिला मुख्यालय पर 60 बिस्तर क्षमता का नया अस्पताल खोला जाएगा। इसके अलावा, पृथ्वीपुर सहित अन्य अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्रों का उन्नयन कराया जाएगा। पृथ्वीपुर क्षेत्र के अन्तर्गत 4 नये पशु औषधालय भी खोले जाएंगे।

मोहंती ने ओरछा में की महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा

मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने निवाड़ी जिले के ओरछा में 6 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले ‘ओरछा महोत्सव-2020” की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने ओरछा के प्रमुख पर्यटन स्थलों रामराजा मंदिर, जहाँगीर महल, गंज मोहल्ला स्थित प्राचीन कल्प-वृक्ष, लक्ष्मी मंदिर, हेरिटेज होटल, शीश महल, हरदौल बैठका, छतरियों तथा तुंगारण अभ्यारण्य में तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रमुख स्थलों का सौंदर्यीकरण करायें।

मंत्री शर्मा “एक शाम-वायलिन के साथ कार्यक्रम में शामिल

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘एक शाम-वायलिन के साथ” में शामिल हुए। शर्मा ने कहा कि भोपाल शहर को स्वच्छता में नंबर वन शहर बनाना है। इसके लिए हम सभी को एक साथ मिलकर काम करना होगा। ‘एक शाम-वायलिन के साथ” कार्यक्रम में जोहर अली द्वारा मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी गई। इन गीतों के माध्यम से भोपालवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today