Category Archives: देश

रायपुर: हॉर्वर्ड से अगली बार के लिए भी मिला बघेल को आमंत्रण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हार्वर्ड विश्वविद्यालय के भारत सम्मेलन में शामिल हुए जहां आदिवासी बहुल राज्य के मुख्यमंत्री को सुनने के लिए काफी उत्सुकता देखने को मिली। कार्यक्रम का समय भारत में तो आधी रात का था पर हार्वर्ड में काफी संख्या में लोग जुटे रहे।

कमलनाथ-सिंधिया आर-पार की लड़ाई को तैयार

मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच आर-पार की लड़ाई अब चरम पर दिखाई दे रही है। जहां सिंधिया वचन पत्र के वचनों को पूरा करने की आड़ में सरकार व संगठन पर दबाव बनाने में पीछे नहीं हट रहे हैं तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भी सहयोगियों के अलावा अपनी पार्टी के नेताओं के इस रवैये तंग आकर सख्ती के साथ पेश आ रहे हैं।

लक्ष्मण सिंह ने आइफा के डेली कॉलेज में आयोजन पर जताई आपत्ति

कांग्रेस के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज लक्ष्मण सिंह ने भारतीय फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड आइफा के डेली कॉलेज में आयोजन पर आपत्ति जताई है।

विरोध के बीच महापौर ने किया रानी कमलापति प्रतिमा का अनावरण

कांग्रेस पार्षद और उनके समर्थकों के विरोध के बीच रविवार को किलोल पार्क क्षेत्र में रानी कमलापति की प्रतिमा का अनावरण महापौर आलोक शर्मा और भारतीय जनता पार्टी विधायकों की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम में प्रशासन का सहयोग नहीं मिलने से नाराज महापौर मिंटोहाल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरना देने पहुंच गए।

विंध्य प्रदेश की मांग के समर्थन में अब नमस्कार की जगह जय विंध्य का नारा

आजादी के बाद के विंध्य प्रदेश की एकबार फिर मांग ने तेजी पकड़ ली है। विंध्य के नेता और भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने इस मांग को लेकर भोपाल में क्षेत्र के अलग-अलग वर्ग के लोगों के साथ अपने भोपाल स्थित निवास पर बैठक की। इसमें कई बड़े फैसले लिए गए। विंध्य प्रदेश की मांग के समर्थन में क्षेत्रीय लोगों को कहा गया है कि वे नमस्कार की जगह अब जय विंध्य पुकारकर लोगों का अभिवादन करें।

शर्मा भाजपा के मप्र अध्यक्ष की सोमवार को संभालेंगे कमान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति करते हुए सांसद बनने तक के सफर के बाद विष्णुदत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई है। वे सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालेंगे।

रायपुर: बोस्टन में मुख्यमंत्री एवं प्रतिनिधि मण्डल का स्वागत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके साथ छत्तीसगढ़ के अधिकारियों की टीम आज संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन शहर पहुंची। बोस्टन पहुंचने पर मुख्यमंत्री बघेल का भारतीय समुदाय और इंस्टीट्यूट फोर कॉम्पीटिटीवनेस के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

अगले शिक्षा सत्र से दो चरणों में होगा केम्ब्रिज असेसमेंट इंग्लिश प्रशिक्षणः पटवारी

उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि कैम्ब्रिज असेसमेंट इंग्लिश का प्रशिक्षण अगले शिक्षा सत्र से दो चरणों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चरण में 25-25 हजार विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। पटवारी उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान में कैम्ब्रिज असेसमेंट इंग्लिश के सर्टिफिकेशन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री पांसे ने ग्राम मासोद में फसल ऋण माफी प्रमाण-पत्र सौंपे

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे ने बैतूल जिले के ग्राम मासोद में ‘जय किसान फसल ऋण माफी योजना” में पात्र किसानों को ऋण माफी के प्रमाण-पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रशासक अरूण गोठी और जिला योजना समिति के सदस्य सुनील शर्मा उपस्थित थे।

औद्योगिक राउंड टेबल कांफ्रेंस आज, मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री कमल नाथ 14 फरवरी को नई दिल्ली में मध्यप्रदेश इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित की जा रही औद्योगिक राउण्ड टेबल कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कॉन्फ्रेंस के दोनों सत्रों के आरंभ में विशेष उद्बोधन देंगे। कमल नाथ प्रथम सत्र में पूर्वांह 10.50 बजे और द्वितीय सत्र में अपरांह 2.32 बजे विशेष उद्बोधन देंगे। कॉन्फ्रेंस में लगभग 36 टेक्सटाइल और 41 फूड प्रोसेसिंग कंपनियाँ शामिल हो रही हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today