Category Archives: देश

भोपाल रेलवे स्टेशन पर पैदल पुल गिरा, कई घायल

भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को पैदल पुल अचानक गिर गया। इससे उसके मलबे में दबने से कई घायल हो गए। राज्य शासन ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं। घटना के बाद भोपाल के स्थानीय विधायक व मंत्री पीसी शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और बाद में अस्पताल में घायलों को देखने भी पहुंचे।

पिस्तानिया जानवरों पर उर्दू में पहली किताब

भोपाल-शहर के मुमताज़ आलिमे दीन मुफ़्ती रहीम उल्लाह खान साहब क़ासमी की नई तहकीकी किताब *मअरिफतुल हैवानकी रस्म ए इजरा बुध शब दारुल उलूम ज़करिया अब्बास नगर में मुनाकीद एक बा विकार तक़रीब में अंजाम पाई।

प्रदूषण फैला रही फ्लाई ऐश के उपयोग के लिए सरकार बनाएगी नीति

प्रदेश के थर्मल पॉवर प्लांटों में प्रदूषण फैला रही फ्लाई ऐश के उपयोग के लिए सरकार जल्द ही नई नीति बनाएगी। थर्मल पॉवर प्लांटों में सालाना लाखों टन फ्लाई ऐश निकल रही है। इसमें से बमुश्किल 40 फीसदी फ्लाई ऐश का ही उपयोग हो पा रहा है। फ्लाई ऐश के उपयोग पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होने आए पीडब्लयूडी और पर्यावरण प्रमुख सचिव मलय श्रीवास्तव ने यह बात कही। उन्होंने आयोजकों से कहा कि वे तीन दिवसीय कार्यशाला में निकलने वाले निष्कर्स का डाटा उन्हें उपलब्ध कराएं। यह डाटा सरकार को फ्लाई ऐश के उपयोग पर बनने वाली नीति में काम आएगा।

MPSTF ने कांग्रेस विधायक समेत 25 पर दर्ज की FIR

हथियार माफियाओं पर एसटीएफ की कार्यवाही जिसके तहत पहली बार एक साथ हथियार माफियाओं पर 25 एफआईआर दर्ज की गई हैं. एक शस्त्र लाइसेंस चित्रकूट से कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी का भी है, जिसमें फर्जीवाड़ा कर विधि विरूद्ध अतिरिक्त सीमाक्षेत्र में वृद्धि की गई है।

रायपुर: क्राफ्ट बाजार भिलाई में दिखी भारत के विभिन्न शिल्प संस्कृति की झलक

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा दस दिवसीय अखिल भारतीय क्राफ्ट बाजार भिलाई में विभिन्न राज्यों से आए हस्तशिल्प कलाकरों की उत्कृष्ट कलाकृतियों की विविधता की झलक देखने को मिल रही है, जो ग्राहकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

मुख्यमंत्री बघेल ने सेनफ्रांसिस्को में निवेशकों से की चर्चा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने अमेरिका प्रवास के दौरान अमेरिकी निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोर सेक्टर, आईटी, फूड प्रोसेसिंग, जैव-विविधता सहित अनेक क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। वे सेनफ्रांसिस्को के सिलिकॉन वेली और रेड वुड शोर्स में ऑटो ग्रिड सिस्टम के औद्योगिक प्रतिनिधियों और निवेशकों से चर्चा कर रहे थे।

हनीट्रैप में श्वेता स्वप्निल का नाम मानव तस्करी से हटाया गया

बहूचर्चित हनीट्रैप मामले की मुख्य आरोपियों में से एक श्वेता स्वप्निल जैन को अदालत ने मानव तस्कारी के प्रकरण के आरोपी नहीं माना है। मानव तस्करी में श्वेता विजय जैन और अारती दयाल सहित अभिषेक का भी इसमें हाथ है।

ऐतिहासिक कुदसिया पार्क का लोकापर्ण

भोपाल। वीआईपी रोड चैराहा रेतघाट पर स्थित ऐतिहासिक कुदसिया पार्क जो कि वर्षों से वीरान पड़ा हुआ था का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य होने के पश्चात् पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचैरी, भोपाल मध्य से विधायक श्री आरिफ मसूद, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा, पार्षद श्रीमती रईसा मलिक, पूर्व पार्षद मोहम्मद माहिर, रशीद चांद, इतिहासकार खालिद मोहम्मद खान एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में लोकापर्ण किया गया।

वायु प्रदूषण से भारत में सालाना 10.7 लाख करोड़ का नुकसान

ग्रीनपीस दक्षिण पूर्व एशिया ने अपनी तरह की पहली रिपोर्ट में बताया है कि जीवाश्म ईंधन से वायु प्रदूषण की वैश्विक लागत का अनुमानतः लगभग $ 2.9 ट्रिलियन, या दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद का 3.3% सालाना है।

भाजपा नेता को कांग्रेस सरकार में राजनीतिक नियुक्ति

कमलनाथ सरकार ने 18 जिलों में जिला योजना समितियों में अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति की है जिनमेें टीकमगढ़ जिले की समिति में अनुज कुमार बरदिया नामक युवक भी शामिल है। बरदिया को लेकर एआईसीसी महासचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया को यह शिकायत की गई है कि वे भाजपा नेता हैं औऱ किसान मोर्चा के पदाधिकारी हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today