विंध्य प्रदेश की मांग के समर्थन में अब नमस्कार की जगह जय विंध्य का नारा

आजादी के बाद के विंध्य प्रदेश की एकबार फिर मांग ने तेजी पकड़ ली है। विंध्य के नेता और भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने इस मांग को लेकर भोपाल में क्षेत्र के अलग-अलग वर्ग के लोगों के साथ अपने भोपाल स्थित निवास पर बैठक की। इसमें कई बड़े फैसले लिए गए। विंध्य प्रदेश की मांग के समर्थन में क्षेत्रीय लोगों को कहा गया है कि वे नमस्कार की जगह अब जय विंध्य पुकारकर लोगों का अभिवादन करें।

साथ ही अपने डाक के पते में मध्यप्रदेश के पहले विंध्य प्रदेश जरूर लिखें। त्रिपाठी के निवास पर हुई इस बैठक में यह भी फैसला हुआ कि विंध्य प्रदेश बनाए जाने की मांग के समर्थन में आंदोलन का केंद्र भोपाल ही रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today