कमलनाथ-सिंधिया आर-पार की लड़ाई को तैयार

मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच आर-पार की लड़ाई अब चरम पर दिखाई दे रही है। जहां सिंधिया वचन पत्र के वचनों को पूरा करने की आड़ में सरकार व संगठन पर दबाव बनाने में पीछे नहीं हट रहे हैं तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भी सहयोगियों के अलावा अपनी पार्टी के नेताओं के इस रवैये तंग आकर सख्ती के साथ पेश आ रहे हैं।

पिछले सप्ताह सिंधिया ने निवाड़ी में अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण का वचन पूरा नहीं होने पर सिंधिया ने सड़क पर उतरने की अपनी ही सरकार को चेतावनी देकर इसकी जो शुरुआत की थी उस पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को दिल्ली में सख्त तल्खी भरे लहजे में सड़क उतरने का कह दिया था। मगर सिंधिया ने अपनी चेतावनी को ग्वालियर में भी रविवार को दोहराया और कहा कि अगर वचन पत्र में से वचन पूरेे नहीं होंगे तो वे सड़क पर जरूर उतरेंगे। इस प्रकार दोनों ही नेता अब आर-पार की लड़ाई को तैयार हैं। इधर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने उम्मीद जताई है कि दोनों नेता इस सप्ताह बैठकर सभी मुद्दों पर चर्चा कर
एआईसीसी महासचिव बाबरिया ने दिल्ली में कहा है कि इस सप्ताह मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच बैठक होगी। इसमें उनके बीच के मतभेदों को सुलझाया जाएगा। बैठक में दोनों नेता वचन पत्र के वचनों को पूरा करने के तरीकों को लेकर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं है। पार्टी के सभी नेता जनता के कल्याण और मध्यप्रदेश में सुशासन प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today