Category Archives: दुनिया

भारत और चीन ने नियंत्रण रेखा पर शांति और सद‍्भाव बनाने का फैसला किया है।

भारत और चीन ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने और वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर शांति और सद‍्भाव बनाने का फैसला किया है। दोनों देश अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर सहित आतंक के खिलाफ सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हुए हैं। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और चीन के केन्‍द्रीय सैन्‍य आयोग के उपाध्‍यक्ष जनरल फान चांगलोंग के बीच हुई बैठक में ये निर्णय लिये गए।

पेरिस में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले के संदिग्ध षड़यंत्रकर्ता की पहचान

फ्रांस में अधिकारियों ने शुक्रवार को हुए आतंकी हमले के संदिग्‍ध षड़यंत्रकर्ता की पहचान कर ली है। बेल्जियम के नागरिक अब्‍देलहामिद अब्‍बाउद की तलाश है जो सीरिया में इस्‍लामिक स्‍टेट आतंकवादी संगठन की ओर से लड़ रहा है।

पेरिस में आतंकी हमलों के लिए इस्‍लामिक स्‍टेट समूह दोषी

फ्रांस के राष्‍ट्रपति फ्रांसुआ ओलांदे ने पेरिस में आतंकी हमलों के लिए इस्‍लामिक स्‍टेट समूह को दोषी बताया है। इन आतंकी हमलों में कम से कम एक सौ 28 लोग मारे गए हैं। उन्‍होंने शहर के विभिन्‍न क्षेत्रों में किये गये हमलों

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन में व्‍यापार जगत के प्रमुखों के साथ बैठक की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन में व्‍यापार जगत के प्रमुखों के साथ बैठक की। इस बैठक में भारत और ब्रिटेन के लगभग 40 मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों ने भाग लिया। दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और व्‍यापार संबंधों को बढ़ाने के लिए यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड केमरन भी उपस्थित थे।

भारत और ब्रिटेन विश्‍वस्‍तर पर आतंकवाद से निपटने पर सहमत।

भारत और ब्रिटेन ने पाकिस्‍तान से फिर जोर देकर कहा है कि नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले में शामिल लोगों को समुचित सजा दिलाई जाए।      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड केमरन ने आज शाम जारी संयुक्‍त वक्‍तव्‍य में कहा कि वे हर प्रकार और हर स्‍वरूप के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं और अंतर्राष्‍ट्रीय आतंकवाद पर व्‍यापक संधि को जल्‍द अंतिम रूप देने का समर्थन करते हैं।

भारतीय समुदाय के लोगों ने श्री मोदी का जोरदार स्‍वागत किया।

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ सुरक्षा सहित विभिन्‍न आपसी मुद्दों पर बातचीत की। इससे पहले तीन दिन की ब्रिटेन यात्रा पर प्रधानमंत्री लंदन पहुंचे। ब्रिटेन के विदेश और राष्‍ट्रमंडलीय मामलों के राज्‍य मंत्री ह्यूगो स्‍वायर ने उनका स्‍वागत किया। पिछले वर्ष सत्‍ता में आने के बाद श्री मोदी की यह पहली ब्रिटेन यात्रा है।

बैंगलूरू का (आईआईएससी) के विश्‍व के सौ प्रमुख विश्‍वविद्यालयों की सूची में पहली बार शामिल

बैंगलूरू का इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी)  इंजीनियरिंग और टेक्‍नालोजी के विश्‍व के सौ प्रमुख विश्‍वविद्यालयों की सूची में पहली बार शामिल हो गया है। आईआईएससी अमरीकी संस्‍थानों के वर्चस्‍व वाली सूची के 99वें स्‍थान में आ गया है

बिहार में नीतिश-लालू-कांग्रेस के महागठबंधन को पूर्ण बहुमत

बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यू, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के महागठबंधन को जनता ने भारी समर्थन दिया है। दो तिहाई से भी ज्यादा सीटें देकर महागठबंधन में जनता ने अपनी आस्था दिखाई है। इसमें सबसे ज्यादा ताकत मिली है तो लालू और कांग्रेस को जिन्हें जबरदस्त जीत हासिल हुई है।

बिहार की 243 सीटों की विधानसभा में लालू-नीतिश-कांग्रेस महागठबंधन को 178 सीटें मिली हैं जिनमें से 71 जदयू, 82 राजद और 26 कांग्रेस की हैं। वहीं एनडीए को 58 सीटों पर ही जीत मिल सकी है। इनमें से बीजेपी को 51, एलजेपी, आरएलएसपी को तीन-तीन और एचएएम को एक सीट का योगदान है।

बिहार चुनाव परिणाणों के बाद मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और लालू यादव ने संयुक्त पत्रकारवार्ता ली जिसमें लालू ने ऐलान किया है कि वे अब लालटेन लेकर वाराणसी जाएंगे। वहां देखेंगे कि आखिर विकास कहां है। हम लोगों की एकता के कारण यह सफलता मिली है और अगर कोई चाहेगा तो भी हमारी एकता नहीं टूटेगी। वहीं नीतिश कुमार ने नपे-तुले शब्दों में कहा कि चुनाव हो गए हैं और वे केंद्र से सहयोग की अपेक्षा करेंगे। देश की उन्नति में सकारात्मक रवैया अपनाएंगे। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि नीतिश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री होंगे और प्रदेश का विकास करेंगे। लालू यादव ने भी दोहराया कि नीतिश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे।

मालदीव में एक महीने के लिए आपातकाल घोषित।

मालदीव सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताते हुए एक महीने के लिए आपातकाल की घोषणा की है। मालदीव संविधान के अनुच्छेद 253 के तहत अब से कुछ देर पहले इसकी घोषणा की सितंबर में राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामिन की मोटरयुक्त नौका में विस्फोट की जांच के सिलसिले में पुलिस द्वारा जब्त किए गए हथियारों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

आतंकी गुटों की मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगाया।

पाकिस्‍तान ने 2008 के मुम्‍बई आतंकी हमलों के सरगना  हाफिज सईद के जमात-उद-दावा जैसे आतंकी गुटों की मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगा दिया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र प्रतिबंधों के अंतर्गत आतंक को कुचलने के  हिस्‍से के रूप में ऐसा किया गया है। पाकिस्‍तान इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण ने अधिसूचना जारी कर सभी सेटेलाइट टीवी चैनलों और एफएम रेडियो चैनलों से लश्‍करे तैय्यबा, जमात-उद-दावा और फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पर पाबंदी लगा दी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today