-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारत और ब्रिटेन विश्वस्तर पर आतंकवाद से निपटने पर सहमत।
भारत और ब्रिटेन ने पाकिस्तान से फिर जोर देकर कहा है कि नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले में शामिल लोगों को समुचित सजा दिलाई जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड केमरन ने आज शाम जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा कि वे हर प्रकार और हर स्वरूप के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं और अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक संधि को जल्द अंतिम रूप देने का समर्थन करते हैं।
संयुक्त वक्तव्य से यह स्पष्ट होता है कि दोनों देश आई एस आई एल, अलकायदा, लश्करे तैयबा, हिजबुल मुजाहिद्दीन, हक्कानी और अन्य संबंधित गुटों समेत सभी आतंकवादी संगठनों को वित्तीय तथा अन्य सहायता रोकने के लिए मिलकर काम करेंगे।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि रणनीतिक क्षेत्रों में साझेदारी की जाएगी। इसके जरिये भारत-ब्रिटेन रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा भागीदारी की घोषणा की गई है।




Leave a Reply