-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पेरिस में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले के संदिग्ध षड़यंत्रकर्ता की पहचान
फ्रांस में अधिकारियों ने शुक्रवार को हुए आतंकी हमले के संदिग्ध षड़यंत्रकर्ता की पहचान कर ली है। बेल्जियम के नागरिक अब्देलहामिद अब्बाउद की तलाश है जो सीरिया में इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन की ओर से लड़ रहा है।
इस बीच, फ्रांस और बेल्जियम में पुलिस ने इस सिलसिले में संदिग्ध आतंकवादियों के कई ठिकानों पर छापे मारे। 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया और सौ से अधिक लोगों को नजरबंद किया गया है। इन छापों के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाई और कहा कि शुक्रवार के हमलों की साजिश सीरिया में रची गई थी, मगर इन्हें फ्रांस के लोगों की मदद से बेल्जियम से अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि फ्रांस इस्लामिक स्टेट संगठन के सफाए के लिए अमरीका और रूस के साथ महागठबंधन बनाना चाहता है।इस बीच, तीन दिन बंद रखने के बाद कल पेरिस की एफिल टावर खोल दी गई।शुक्रवार के हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोगों ने पेरिस की सड़कों पर एक मिनट का मौन रखा।




Leave a Reply