-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पेरिस में आतंकी हमलों के लिए इस्लामिक स्टेट समूह दोषी
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांदे ने पेरिस में आतंकी हमलों के लिए इस्लामिक स्टेट समूह को दोषी बताया है। इन आतंकी हमलों में कम से कम एक सौ 28 लोग मारे गए हैं। उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किये गये हमलों को युद्ध जैसी घटना बताया है और प्रतिज्ञा की कि इसका जवाब कड़ाई से दिया जाएगा और किसी को बक्शा नहीं जाएगा। ओलांदे ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। इन हमलों को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे घातक घटना बताया गया है आतंकवादी हमलों की भर्त्सना करते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी है। यह हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अगले कुछ दिनों में जलवायु परिवर्तन पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए विश्व के अनेक नेता पेरिस में इकट्टा होने वाले हैं। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस हमले की निंदा की है।संयुक्त राष्ट्र महासचिव की अगुवाई में विश्व के अनेक नेताओं ने पेरिस के बम हमलों और गोलीबारी की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। विश्व नेताओं ने फ्रांस के साथ पूरी एकजुटता दोहराई है।




Leave a Reply