Category Archives: दुनिया

छत्तीसगढ़ के आईएएस ने भी मांगी धरने की अनुमति

छत्तीसगढ़ राज्य के एक आईएएस अधिकारी अजीत बंसल बिहार पुलिस के रवैये से इतने दुखी हैं कि वे परिवार के साथ उसके खिलाफ धरने पर बैठने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने विधिवत रूप से राज्य सरकार से अनुमति मांगी है।

नेपाल में भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किये गये।

नेपाल में कल देर रात 4 दशमलव 4 तीव्रता के भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किये गये। राष्‍ट्रीय भूकंप केन्‍द्र के अनुसार कल रात करीब 11 बजकर 28 मिनट पर आये भूकंप का केन्‍द्र काठमांडू से 200 किलोमीटर दूर पूर्व में  रामेछप जिले में था।

क्षिप्रा के शुद्धिकरण में किन्नरों ने की पूजन

सिंहस्थ को देखते हुए इन दिनों क्षिप्रा के शुद्धिकरण का अभियान चल रहा है। इस अभियान में आज किन्नरों ने भी अपना योगदान दिया।

रेलवे बोर्ड के चेयरमेन ने कहा हबीबगंज देश का पहला वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनेगा

रेलवे बोर्ड के चेयरमेन एके मित्तल ने आज भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने भी दूसरे रेल अधिकारियों की तरह यही दोहराया कि हबीबगंज स्टेशन देश का पहला वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनेगा।

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का आज तड़के दिल्ली में निधन हो गया। वे 79 साल के थे। बेटी रूबिया के ब दले आंतकियों की रिहाई किए जाने के बाद से वे काफी चर्चाओं में आए थे। वे वीपी सिंह सरकार में देश के पहले मुस्लिम गृह मंत्री रहे थे।

उत्‍तर कोरिया का हाइड्रोजन बम के सफल परीक्षण का दावा।

उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उसने हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने खबर  की पुष्टि की है। परीक्षण स्‍थल पुनगेइ-री के पास पांच दशमलव एक तीव्रता के झटके महसूस किए गए। इसके बाद सरकारी मीडिया ने परीक्षण की खबर दी।

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 20 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया

श्रीलंका की नौसेना ने कल रात अंतरराष्‍ट्रीय समुद्री सीमा के निकट अलग अलग जगहों से मछली पकड़ते समय तमिलनाडु के 20 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी चार नौकाएं भी जब्‍त की गई हैं।

चीन में नये परिवार नियोजन कानून आज से लागू हो गया है।

चीन में नये परिवार नियोजन कानून आज से लागू हो गया है। इसमें प्रत्‍येक परिवार में दो बच्‍चे पैदा करने की अनुमति होगी। इससे पहले चीन में 1978 में प्रत्‍येक परिवार में केवल एक बच्‍चा पैदा करने की अनुमति थी।

दागी क्रिकेटर आमिर को पाकिस्तान ने टीम मेंबर बनाया

मैच फिक्सिंग में जेल की सजा भुगत चुके गेंदबाज मो. आमिर को पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। उन्हें न्यूजीलैंड जाने वाली क्रिकेट टीम का सदस्य बनाया है। पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड में तीन टी 20 और तीन वन डे मैच खेलेगी।

आर अश्विन दुनिया के नंबर वन गेंदबाज और ऑल राउंडर

भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने 42 साल बाद देश को गौरवशाली स्थान दिया है और आज वे दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। इसके पहले बिशनसिंह बेदी ने 1973 में यह करिश्मा किया था।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today