-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
छत्तीसगढ़ के आईएएस ने भी मांगी धरने की अनुमति
छत्तीसगढ़ राज्य के एक आईएएस अधिकारी अजीत बंसल बिहार पुलिस के रवैये से इतने दुखी हैं कि वे परिवार के साथ उसके खिलाफ धरने पर बैठने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने विधिवत रूप से राज्य सरकार से अनुमति मांगी है।
एक टीवी चैनल के मुताबिक छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी अजीत बंसल का बैग पिछले दिनों चोरी हो गया था। उस दौरान उनका वास्ता बिहार की दरभंगा पुलिस से पड़ गया। बंसल को दरभंगा पुलिस का व्यवहार अच्छा नहीं लगा और वे काफी परेशान हुए। अब वे अपने प्रदेश छत्तीसगढ़ आ गए हैं और उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विवेक ढांड से दरभंगा पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठने की अनुमति चाही है। वे धरने पर अकेले नहीं बल्कि सपरिवार बैठना चाहते हैं।
इस घरने के साथ आपको बता दें कि भोपाल में आज ही दो आईएएस अधिकारी रमेश थेटे व शशि कर्णावत अपने साथ राज्य शासन के कथित भेदभावपूर्ण रवैये को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं हाल ही में राजस्थान के एक वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी ने सरकार के इसी तरह के कथित भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ धर्म परिवर्तन कर लिया था। ये अधिकारी उमराव कदम हैं।




Leave a Reply