कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

भाजपा सरकार के संरक्षण में बड़ा ट्रांसफर माफिया सक्रिय: नरेंद्र सलूजा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने मध्यप्रदेश में तबादलों की अनुशंसा के लिए बड़ी संख्या में सामने आ रहे भाजपा सांसदों व विधायकों के फर्जी अनुशंसा पत्र व मंत्रियो के नक़ली पीए के मामलो को एक बड़ा फर्जीवाड़ा बताते हुए, इसके पीछे प्रदेश में सक्रिय “ट्रांसफर माफिया” का हाथ बताते हुए इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

युवा मोर्चा ने निकाली साइकिल रैली

टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर युवा मोर्चा पूरे देश में चीयर फॉर इंडिया अभियान चला रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को भोपाल में युवा मोर्चा ने वोटक्लब से साइकिल रैली निकाली। साइकिल रैली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार एवं जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में सबनानी ने कार्यालय प्रभारी का पदभार ग्रहण किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की मौजूदगी में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में प्रदेश कार्यालय प्रभारी का पदभार ग्रहण किया।

जनता ने दिया कमलनाथ की हवावाजी का जवाब, 15 महीनों में कर दिया हिसाबः विष्णुदत्त शर्मा

पहले कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और फिर उनके साथ कमलनाथ भी कहते थे कि ईव्हीएम में खराबी है। लेकिन अब कमलनाथ ने यह स्वीकार कर लिया है कि वह अपनी ही हवावाजी से हार रहे हैं, ईव्हीएम की वजह से नहीं। कमलनाथ ने वल्लभ भवन की पांचवी मंजिल पर बैठकर प्रदेश के किसानों, गरीबों, नौजवानों, छात्रों एवं महिलाओं के बारे में जो हवावाजी की,  उसी का जवाब तो मध्यप्रदेश की जनता ने कांग्रेस को दिया है। 15 महीनों में ही कांग्रेस सरकार का हिसाब किताब हो गया। 28 विधानसभाओं के उपचुनाव में भी जनता ने कांग्रेस को आईना दिखाया है।

झूठ-भ्रम फैला रही कांग्रेस को बूथ पर बेनकाब करें कार्यकर्ता: विष्णुदत्त शर्मा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास की ओर अग्रसर है, लेकिन भारत के बढ़ते मान से कई देश विरोधी ताकते और विपक्षी दल परेशान है। कांग्रेस झूठ और छलकपट फैलाने का काम कर रही है। मंडल और बूथ के कार्यकर्ता पार्टी के प्रवक्ता बनकर केन्द्र और राज्य सरकार के कामों को जनता तक ले जाए और कांग्रेस को बेनकाब करें।

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा आठ सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जुलाई में सेवानिवृत्‍त आठ कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक जौहरी ने सभी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।

9 अगस्त को मप्र युवा कांग्रेस स्थापना दिवस और आदिवासी दिवस मनाएगी – विक्रांत भूरिया

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने केन्द्र की मोदी सरकार ओर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की जनविरोधी नितियो को लेकर केन्द्र ओर प्रदेश सरकार को घेरने की रणनिती और आगामी खंडवा लोकसभा ओर तीन विधानसभा उप-चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष,मीडिया विभाग, सोशल मीडिया के स्टेट को-आर्डीनेटर की बैठक संपन्न हुई |

सक्षम दिव्यांग कोविड सेवा निधि संग्रहण योजना का शुभारंभ

विकलांगों के विकास हेतु समर्पित राष्ट्रीय संगठन सक्षम- समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल ने कोविड की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षित कर दिव्यांगों को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए के संपूर्ण राष्ट्र में सक्षम दिव्यांग कोविड सेवा निधि संग्रहण योजना प्रारंभ की है। मप्र में शुक्रवार को ऑनलाइन समारोह के माध्यम से मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इस अभियान का शुभांरभ किया।

मेडिकल में ओबीसी को 27, ईडब्लूएस को 10 फीसदी आरक्षण पर युवा मोर्चा ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के नेतृत्व में कार्यकताओं ने राजधानी के 7 नं. चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को इस आरक्षण के लिए धन्यवाद दिया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों पर थिरकते हुए आतिशबाजी कर अपनी खुशी प्रकट की और मिठाई बांटी।

एआईसी-आरएनटीयू और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के मध्य एमओयू

अटल इन्क्यूबेशन सेंटर-रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (एआईसी-आरएनटीयू) और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के मध्य आज एक गरिमामय कार्यक्रम में एमओयू किया गया। उल्लेखनीय है कि नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत विश्वविद्यालय परिसर में अटल इन्क्यूबेशन सेंटर का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today