Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
झूठ-भ्रम फैला रही कांग्रेस को बूथ पर बेनकाब करें कार्यकर्ता: विष्णुदत्त शर्मा

झूठ-भ्रम फैला रही कांग्रेस को बूथ पर बेनकाब करें कार्यकर्ता: विष्णुदत्त शर्मा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास की ओर अग्रसर है, लेकिन भारत के बढ़ते मान से कई देश विरोधी ताकते और विपक्षी दल परेशान है। कांग्रेस झूठ और छलकपट फैलाने का काम कर रही है। मंडल और बूथ के कार्यकर्ता पार्टी के प्रवक्ता बनकर केन्द्र और राज्य सरकार के कामों को जनता तक ले जाए और कांग्रेस को बेनकाब करें।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को भोपाल जिले के शाहपुरा मंडल की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कही। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है तो इसमें मंडल से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। बैठक को जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी एवं वरिष्ठ नेता श्री धु्रवनारायण सिंह ने भी संबोधित किया।

भाजपा कार्यकर्ता के लिए देश और समाज पहले

                श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल सिर्फ कहने के लिए नहीं बल्कि व्यवहारिक रूप में भी संगठन का केन्द्र कार्यकर्ता है। इसलिए हमारे यहां समय-समय पर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और प्रबोधन की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए देश और समाज पहले है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान को लेकर जो विचार दिया उस विचारधारा के आधार पर हम आगे बढ़ रहे है। हमें गर्व है कि आज प्रधानमंत्री से लेकर पंच, सरपंच तक हमारे कार्यकर्ता है।

बलिदानों पर खड़ी हमारी बुनियाद, हमें गर्व जो कहा सो किया

                प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास गौरवशाली रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान हुआ। राम मंदिर निर्माण के लिए कई कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहूति दी। हमारी बुनियाद बलिदानों पर खड़ी है। हमें गर्व है कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक हमने जो कहा उसे पूरा करने का काम किया। कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात हो या अयोध्या में राम मंदिर निर्माण ऐसे अनेक विषय है जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा करके समाज और हर वर्ग का विश्वास जीता है।

सक्रिय और सक्षम मंडल बनाने की दिशा में आगे बढ़े

                श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्य विस्तार का केन्द्र बूथ है। हमारे बूथ तभी मजबूत होंगे जब हम सक्रिय और सक्षम मंडल बनायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के तय कार्यक्रम हर बूथ पर आयोजित हो और हर बूथ के कार्यकर्ता का प्रतिनिधित्व मंडल में हो। सरकार के कार्यो को कार्यकर्ता हर बूथ तक पहुंचाने की दिशा में काम करें। उन्होंने कहा कि सक्रिय और सक्षम मंडल बनाने के की दिशा में आगे बढ़े।

                बैठक में श्री सुरजीत सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विकास विरानी, श्री हीरेन्द्र बहादुर सिंह, श्रीमती वंदना परिहार, श्री किशन सूर्यवंशी, श्री उत्कर्ष नायक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today