Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
जनता ने दिया कमलनाथ की हवावाजी का जवाब, 15 महीनों में कर दिया हिसाबः विष्णुदत्त शर्मा

जनता ने दिया कमलनाथ की हवावाजी का जवाब, 15 महीनों में कर दिया हिसाबः विष्णुदत्त शर्मा

पहले कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और फिर उनके साथ कमलनाथ भी कहते थे कि ईव्हीएम में खराबी है। लेकिन अब कमलनाथ ने यह स्वीकार कर लिया है कि वह अपनी ही हवावाजी से हार रहे हैं, ईव्हीएम की वजह से नहीं। कमलनाथ ने वल्लभ भवन की पांचवी मंजिल पर बैठकर प्रदेश के किसानों, गरीबों, नौजवानों, छात्रों एवं महिलाओं के बारे में जो हवावाजी की,  उसी का जवाब तो मध्यप्रदेश की जनता ने कांग्रेस को दिया है। 15 महीनों में ही कांग्रेस सरकार का हिसाब किताब हो गया। 28 विधानसभाओं के उपचुनाव में भी जनता ने कांग्रेस को आईना दिखाया है।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

अस्तित्व खो रही है कांग्रेस

                प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ यदि अपनी खीझ अरूण यादव पर निकाल रहें हैं, तो वह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस लगातार अपना अस्तित्व खो रही है। प्रदेश में कांग्रेस ट्विटर, सोशल मीडिया और वक्तव्यों तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।

कांग्रेस ने ओबीसी के लिए कुछ नहीं किया

                प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही ओबीसी की उपेक्षा की है। कांग्रेस ने दिखावे के लिए केवल ओबीसी कमीशन बनाया था, लेकिन उसे कभी संवैधानिक दर्जा नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देकर अधिकार प्रदान किये। उन्होंने कहा कि जब देश में श्री अटलबिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने थे,  तो पहली बार ट्राइबल मिनिस्ट्री बनी थी। कांग्रेस केवल लोगों को वोट बैंक मानती रही है और आज भी इसी सिद्धांत पर काम कर ही है। इसीलिए कांग्रेस की सरकार ने ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण को कोर्ट में स्टे करा दिया था। श्री शर्मा ने चिकित्सा शिक्षा में ओबीसी छात्रों को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने पर प्रधामनंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिया।

एक कार्यपद्धति पर काम करती है भाजपा

                श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अपनी एक कार्यपद्धति है और उस पद्धति पर पार्टी लगातार काम करती है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को काम मिलना चाहिए और पार्टी का सिद्धांत भी है कि प्रत्येक काम के लिए कार्यकर्ता और प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम हो। पार्टी में कार्य की पद्धति के आधार पर ही कार्य का विभाजन होता है और इसी के अनुसार जिम्मेदारियां तय की गई हैं। व्यक्ति के आधार जिम्मेदारियां तय नहीं होतीं। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई किसी का समर्थक नहीं होता। यहां सब केवल पार्टी कार्यकर्ता हैं।

कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकारों के काम से जीतती है भाजपा

                श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष या अपने प्रतिद्वंदी को कभी कमजोर नहीं मानती। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता साल के 365 दिन चौबीसों घंटे सक्रिय रहता है। उन्होंने कहा कि पार्टी कोई भी चुनाव अपने काम के बल पर, कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर, अपने संगठन तंत्र के आधार पर और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारों द्वारा चलाई गई गरीब कल्याण की योजनाओं के बल पर चुनाव जीतती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर बार हार के लिए कोई न कोई नया बहाना ढूंढती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today