Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा आठ सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा आठ सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जुलाई में सेवानिवृत्‍त आठ कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक जौहरी ने सभी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।

पुलिस मुख्‍यालय के खुला प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक श्री आदर्श कटियार, श्री विजय कटारिया, श्री जी.पी. सिंह, श्री अनिल कुमार, श्री मिलिंद कानश्‍कर सहित अन्‍य अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त कार्यवाहक निरीक्षक श्री नफीस हुसैन काजी, सूबेदार (अ) श्रीमती शारदा चौधरी, उपनिरीक्षक श्री गोविंद सिंह मेहरा, उपनिरीक्षक (अ) श्री पुरूषोत्‍तम सिंह राजपूत, कार्यवाहक उपनिरीक्षक (अ) श्री रमेश प्रसाद साहू, सहायक उपनिरीक्षक (अ) श्री इफ्तेखार मोहम्‍मद खान, सहायक उपनिरीक्षक (अ) श्रीमती मधु चौधरी और प्रधान आरक्षक (अ) श्री धनबहादुर थापा को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्‍याण शाखा श्रीमती ऋचा चौबे ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today